Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:04 Hrs(IST)
दुनिया


अगर अमेरिका ने हमला किया, तो हम इजरायल, अमेरिका दोनों पर हमला करेंगे : ईरान संसद अध्यक्ष ग़ालिबाफ़

तेहरान, 11 दिसंबर (वार्ता) ईरान की मजलिस (संसद) के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर ग़ालिबाफ़ ने कहा है कि अगर अमेरिका उनके देश पर हमला करता है तो वे भी इजरायल और अमेरिका दोनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिये तैयार हैं।
कैस्पियन पोस्ट की ओर से प्रकाशित एक ख़बर के अनुसार, श्री ग़ालिबफ़ ने एक आपातकालीन बैठक के दौरान कहा कि इजरायल और अमेरिका का सामना करने के अलावा ईरान आर्थिक, संज्ञानात्मक-मनोवैज्ञानिक और 'सैन्य-आतंकवाद' के मोर्चे पर भी जंग लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो वह इजरायल और पूर्वी एशिया में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करेंगे।
रिपोर्ट में कहा गया, "अगर अमेरिका हमारे ऊपर सैन्य हमला करता है तो उनके कब्जे के दोनों क्षेत्रों यानी इजरायल और अमेरिकी सैन्य-नौसेना ठिकाने हमारे निशाने पर आ जायेंगे।"
श्री ग़ालिबाफ़ ने कहा, "हम खुद को कार्रवाई के बाद प्रतिक्रिया देने तक सीमित नहीं मानते हैं। हम खतरे के किसी भी ठोस संकेत के आधार पर कार्रवाई करेंगे।" इस संसदीय सत्र के दौरान सांसदों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाये। यह घटना तब हुई जब अमेरिकी न्यूज़ वेबसाइट एक्सियोस ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर गाजा, सीरिया और ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा की।
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका ईरान में 'प्रदर्शनकारियों की मदद करने के लिये' तैयार है। उन्होंने शनिवार रात एक पोस्ट में लिखा, "ईरान आज़ादी की ओर देख रहा है, शायद अभूतपूर्व तरीके से। अमेरिका मदद करने के लिये तैयार है!"
दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रशासन बिजली काटकर विरोध प्रदर्शनों पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर अपने फ़ोन से गलियों को रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने एक्स पर कहा, "आप बिजली काट सकते हैं। आप लोगों की इच्छाशक्ति खत्म नहीं कर सकते। हर तानाशाह सरकार यही गलती करती है। और इसका नतीजा हमेशा एक जैसा ही होता है।"
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

तेहरान में चौथे दिन भी इंटरनेट सेवा ठप

12 Jan 2026 | 8:07 PM

तेहरान, 12 जनवरी (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान में इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी ठप रही। स्पुतनिक ने यह जानकारी दी। .

see more..

नफरत फैलाने और बंदूक कानूनों के लिए ऑस्ट्रेलियाई संसद का विशेष सत्र बुलाया गया

12 Jan 2026 | 7:44 PM

कैनबरा, 12 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने सोमवार को घोषणा की कि 14 दिसंबर को बॉन्डी में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र नफरत फैलाने और बंदूक कानूनों को लेकर नए विधेयक पेश करने के लिए संसद का विशेष सत्र अगले सप्ताह बुलाया जाएगा।.

see more..

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस दल पर पर हमले में अधिकारी समेत छह की मौत

12 Jan 2026 | 5:19 PM

डेरा इस्माइल खान,12 जनवरी(वार्ता) पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आईईडी हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी मारे गये और तीन घायल हो गये। वहीं हिंसा की एक अन्य घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी और उसके चचेरे भाई को गोली मार दी। .

see more..

ईरान मामले में 'कई बेहद कड़े विकल्पों' पर विचार कर रहा है अमेरिका: ट्रंप

12 Jan 2026 | 4:47 PM

वॉशिंगटन, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनका प्रशासन ईरान के खिलाफ "कई बेहद कड़े विकल्पों" पर विचार कर रहा है, जिनमें संभावित सैन्य कार्रवाई भी शामिल है।.

see more..

ग्रीनलैंड को 'किसी भी तरह से' हासिल करेंगे: ट्रंप

12 Jan 2026 | 4:03 PM

वॉशिंगटन, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर दावा किया कि अमेरिका डेनमार्क के अधीन ग्रीनलैंड को "किसी न किसी तरीके से" हासिल करके ही रहेगा।.

see more..