Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:03 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कैरिबियाई सागर में नाव पर किये गये दूसरे हमले का किया बचाव

वाशिंगटन, 03 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस साल की शुरुआत में कैरेिबियाई सागर में कथित तौर पर मादक पदार्थ ले जा रही एक नाव पर दोबारा किये गये हमले का बचाव किया।
द वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने शुक्रवार को खबर दी थी कि श्री हेगसेथ ने दो सितंबर को मध्य अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में कथित मादक पदार्थ ले जा रही नाव पर हमले का मौखिक आदेश दिया था। अखबार के अनुसार, रक्षा मंत्री ने 'सभी को मार डालने' का निर्देश दिया था। उनके आदेश के बाद दोबारा किये गये हमले में बचे हुए दो लोग भी मारे गये थे। इस खबर के बाद श्री हेगसेथ को आलोचनाओं और जांच का सामना करना पड़ रहा है।
रक्षा मंत्री ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि जब दूसरे हमले का आदेश दिया गया और उसे शुरू किया गया, तब उन्होंने पानी में जीवित बचे लोगों को नहीं देखा था। उन्होंने इसे 'फॉग ऑफ वार' कहते हुए अपने फैसले का बचाव किया।
श्री हेगसेथ ने यह भी कहा कि वह पहले हमले के बाद मिशन के शेष हिस्से के लिए 'वहाँ नहीं रुके' थे और इस बात पर जोर दिया कि प्रभारी एडमिरल ने अनुवर्ती हमले का आदेश देने में पूर्ण अधिकार का प्रयोग करते हुए 'सही फैसला' लिया।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कथित दूसरे हमले के बचे हुए लोगों को देखा था, हेगसेथ ने स्पष्ट किया कि उन्होंने शुरुआती हमला सीधे प्रसारण में देखा था, लेकिन दूसरा हमला या जीवित बचे लोगों को नहीं देखा था। उन्होंने कहा, "मैंने व्यक्तिगत रूप से जीवित बचे लोगों को नहीं देखा, क्योंकि वह चीज जल रही थी। उसमें विस्फोट हुआ था और आग एवं धुएँ के कारण आप कुछ भी नहीं देख सकते। इसे ही 'फॉग ऑफ वार' कहा जाता है।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब दूसरे हमले के बारे में उनकी जानकारी के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा: "मुझे दूसरे हमले के बारे में नहीं पता था। मुझे उन लोगों के बारे में कुछ भी नहीं पता था।"
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव किंग्सले विल्सन ने हालांकि मंगलवार को द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को खारिज कर दिया और इस आरोप को 'पूरी तरह से मनगढ़ंत' बताया।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

जर्मनी ने रूस पर साइबर हमले और चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगाया

12 Dec 2025 | 9:45 PM

बर्लिन, 12 दिसंबर (वार्ता) जर्मनी ने रूस पर अपने हवाई यातायात नियंत्रण प्राधिकरण पर साइबर हमला करने और पिछले साल देश के संघीय चुनावों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। .

see more..

पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी

12 Dec 2025 | 6:22 PM

इस्लामाबाद, 12 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में कारों में वृद्धि का मुख्य कारण ब्याज दरों में कमी और आर्थिक सुधार माना जा रहा है। .

see more..

ईयू ने अफ़गानिस्तान में खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये दिए

12 Dec 2025 | 4:22 PM

मॉस्को, 12 दिसंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) ने अफ़गानिस्तान में मानवीय जरुरतों को मज़बूत करने और खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को दो करोड़ 90 लाख 30 हजार रुपये दिए हैं।.

see more..

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सात अक्टूबर के हमलों में हमास पर मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाया

12 Dec 2025 | 4:18 PM

लंदन, 12 दिसंबर (वार्ता) एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि हमास और अन्य फिलिस्तीनी सशस्त्र समूहों ने सात अक्टूबर, 2023 से दक्षिणी इज़रायल पर शुरू किये गये अपने हमलों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराध और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन किया है।.

see more..

अमेरिका और जापान ने चीन के रडार लॉक की घटना पर चिंता जताई

12 Dec 2025 | 3:20 PM

टोक्यो, 12 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने चीनी सैन्य विमान से जुड़े रडार लॉक की घटना पर गंभीर चिंता जताई।.

see more..