Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:13 Hrs(IST)
भारत


असम-केरल में मतदान के बीच प्रियंका गांधी की अपील, बदलाव के लिए बढ़-चढ़कर करे मतदान

नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (वार्ता) असम और केरल विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को जारी मतदान के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दोनों राज्यों की जनता से भावनात्मक अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया।
केरल की जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य के लोग ऐसी सरकार के हकदार हैं जो उनकी बात सुने, उनकी समस्याओं को समझे और उनके कल्याण के लिए दिन-रात काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना या भ्रष्टाचार करना नहीं होना चाहिए बल्कि जनता को प्राथमिकता देना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बदलाव का समय है और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ही वह बदलाव ला सकता है।
वहीं, असम के मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी प्यारी बहनों और भाइयों, आज लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लीजिए। अपने राज्य, अपनी जमीन, अपनी संस्कृति और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट करें।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता ऐसी सरकार की हकदार है जो केवल उनके लिए काम करे और उन्हें मजबूत बनाए। सुश्री गांधी ने अंत में "जय असम, जय कांग्रेस" के नारे के साथ अपनी अपील समाप्त की।
ग़ौरतलब है कि असम और केरल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है।
रवि.अभय
वार्ता
More News

बाबासाहेब के विचार आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे: बिरला

14 Apr 2026 | 9:47 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि बाबासाहेब ने राष्ट्र को एक नयी दिशा और दृष्टि दी तथा राष्ट्र निर्माण की एक सुदृढ़ नींव रखी है। .

see more..

मोदी कल कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे

14 Apr 2026 | 9:38 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगे जहां वह मंड्या ज़िले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए : विशेषज्ञ

14 Apr 2026 | 9:04 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकार कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए। .

see more..

मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया पर की स्थिति पर चर्चा की

14 Apr 2026 | 8:27 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति और विशेष रूप से हार्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन के बारे में चर्चा की।.

see more..

करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स के रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

14 Apr 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने करोल बाग इलाके में नकली ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 25-30 लाख रुपये का नकली सामान जब्त किया है।.

see more..