Tuesday, May 12 2026 | Time 23:48 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में मजबूत आधार साबित होंगे चुनाव परिणाम: गर्ग

लखनऊ, 6 मई (वार्ता) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा है कि हालिया विधानसभा चुनावों के परिणाम विकसित, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी भारत के निर्माण की दिशा में मजबूत आधार साबित होंगे, जिसमें देश का उद्यमी और व्यापारी वर्ग पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देगा। श्री गर्ग ने बुधवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिणी राज्यों के चुनाव परिणाम देश के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में सत्तासीन रही सरकारों ने अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे राज्यों को असुरक्षा, गरीबी और बेरोजगारी की ओर धकेला।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और इसे साकार करने में चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को देश की अर्थव्यवस्था और वितरण व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करता है।
श्री गर्ग ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र को बीते दशकों में कमजोर किया गया, जिससे वहां की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में पहले असुरक्षा और अस्थिरता का माहौल था, जो अब बदल रहा है।
मंडल के प्रदेश चेयरमैन सुधीर एस. हलवासिया ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव परिणाम विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा को और मजबूत करेंगे।
प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 80 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

12 May 2026 | 8:35 PM

ग्रेटर नोएडा, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र भनौता गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।.

see more..

सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो मरे

12 May 2026 | 8:26 PM

सीतापुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरमी गांव निवासी मोहित कुमार (35) ट्रैक्टर पर कीटनाशक छिड़काव करने वाला टैंकर लगाकर घर वापस लौट रहा था। मंगलवार शाम गजोधरपुर के पास सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दौरान बाइक सवार कपिल (50) निवासी इमलिया सुल्तानपुर भी वाहन समेत खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को स.

see more..

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग में फंसे दो ठेकेदार, एफआईआर दर्ज

12 May 2026 | 8:24 PM

वाराणसी, 12 मई (वार्ता) वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितताओं का प्रकरण सामने आया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में धांधली को गंभीरता से लेते हुए डूडा ने दो ठेकेदारों के खिलाफ रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।.

see more..

हमीरपुर में फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाये शिक्षक की सेवा होगी समाप्त

12 May 2026 | 8:22 PM

हमीरपुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला प्रशासन ने शिक्षक द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र को मंगलवार को निरस्त कर दिया और प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त प्राथमिक विद्यालय की नौकरी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में संलिप्त राजस्व कर्मियों के खिलाफ विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी केडी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राठ कस्बा निवासी सत्यप्रकाश सिंह ने वर्ष 2004 में स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लोटन सिंह वर्मा का पौत्र दर्शाते हुए स्वतंत्रता संग्.

see more..

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

12 May 2026 | 8:17 PM

मुरादाबाद, 12 मई (वार्ता) लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा कांकॉर्स निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण के चलते 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 15 मई से 23 जून तक लखनऊ स्टेशन के बजाय आलमनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंग.

see more..