Saturday, Mar 7 2026 | Time 15:10 Hrs(IST)
भारत


आरएसएस प्रचारक शंकर विनायक राव तत्ववादी का निधन, मोदी ने जताया शोक

आरएसएस प्रचारक शंकर विनायक राव तत्ववादी का निधन, मोदी ने जताया शोक

नयी दिल्ली/ नागपुर, 13 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. शंकर विनायक राव तत्ववादी का गुरुवार नागपुर में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके व्यक्तित्व और कृतीत्व को याद किया है।

श्री शंकर राव ने 92 वर्ष की अवस्था में नागपुर में संघ के मुख्यालय में अंतिम सांस ली। अंतिम इच्छा के अनुसार पार्थिव देह को नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को सौंप दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में लिखा, ‘शंकर राव तत्ववादी जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्हें राष्ट्र निर्माण और भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके व्यापक योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने खुद को आरएसएस के लिए समर्पित कर दिया और इसके वैश्विक प्रसार को आगे बढ़ाकर अपनी पहचान बनाई। वे एक प्रतिष्ठित विद्वान भी थे, जो हमेशा युवाओं में जिज्ञासा की भावना को प्रोत्साहित करते थे। छात्र और विद्वान बीएचयू के साथ उनके जुड़ाव को याद करते हैं। उनके विभिन्न जुनून में विज्ञान, संस्कृत और अध्यात्म शामिल थे।”

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भारत और विदेशों में कई मौकों पर उनसे बातचीत करने का मौका मिला। उनकी वैचारिक स्पष्टता और काम करने की सावधानीपूर्वक शैली हमेशा सामने आई। ओम शांति।’

संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक, नागपुर के निवासी शंकर तत्ववादी का जन्म 1933 में हुआ था और वह किशोरावस्था से संघ में सक्रिय थे। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में परास्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 1960 के दशक में उन्होंने टेक्सास विश्वविद्यालय, ऑस्टिन और कंसास विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

वहां से लौटने के बाद डॉ. शंकरराव ने बीएचयू के फार्मेसी विभाग में पढ़ाना शुरू किया और समय के साथ विभागाध्यक्ष बने। उन्होंने 1992 में समय से पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली लेकिन संध के कार्याें से अंत तक जुड़े रहे।

मनोहर सैनी

वार्ता

More News

राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य है : सूद

07 Mar 2026 | 2:47 PM

नयी दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा, शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है। .

see more..

एनएचआरसी के हस्तक्षेप से थाईलैंड से छह भारतीय श्रमिकों को मुक्त कराया गया

07 Mar 2026 | 1:49 PM

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्वतः हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड में एक नियोक्ता की यातना झेल रहे छह भारतीय श्रमिकों को मुक्त करा लिया। .

see more..
जन औषधि दिवस पर मोदी ने किफायती स्वास्थ्य सेवा पर दिया जोर

जन औषधि दिवस पर मोदी ने किफायती स्वास्थ्य सेवा पर दिया जोर

07 Mar 2026 | 1:17 PM

नयी दिल्ली, 07 मार्च (मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार की प्रमुख सस्ती दवा पहल सभी नागरिकों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना ने लाखों लोगों को काफी कम कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली दवाएं पाने में मदद की है।

see more..
भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार: सरकारी सूत्र

भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार: सरकारी सूत्र

07 Mar 2026 | 12:57 PM

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला में आयी बाधा के बीच सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि देश के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार है। पेट्रोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने बताया कि इस समय देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। इसके अलावा शोधित उत्पादों का भी 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। दोनों मिलाकर कुल भंडार सात सप्ताह से अधिक का है।

see more..
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

07 Mar 2026 | 12:42 PM

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है।

see more..