Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:18 Hrs(IST)
दुनिया


इस्लामाबाद में गैस सिलेंडर फटने से मरने वालों की संख्या आठ हुई, 11 घायल

इस्लामाबाद, 11 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक रिहायशी इमारत में गैस सिलेंडर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है, जिसमें एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। इस घटना में 11 अन्य घायल हुये हैं।
इस्लामाबाद के उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने रविवार को बताया कि विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार आज तड़के करीब दो बजे एक रिहायशी इमारत में हुआ, जहां शादी की रस्म चल रही थी। विस्फोट के कारण इलाके में दहशत फैल गयी। इसके कारण आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया, "अब तक मलबे के नीचे फंसे 19 लोगों को बचाया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" बचाव अधिकारियों ने बताया कि धमाके से आसपास के कम से कम चार घर प्रभावित हुए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि धमाके की सही वजह का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। पाकिस्तान सीनेट के चेयरमैन यूसुफ रज़ा गिलानी ने शादी के दौरान हुई इस घटना पर गहरा दुख जताया और इसे "दिल दहला देने वाली" घटना बताया क्योंकि इसके कारण एक परिवार के लिए खुशियां मातम में बदल गयीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बार-बार होने वाले गैस सिलेंडर धमाकों पर चिंता जताई और संबंधित विभागों से सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने, कानूनों का पालन सुनिश्चित करने और ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।
संतोष
वार्ता/शिन्हुआ)
More News

तेहरान में चौथे दिन भी इंटरनेट सेवा ठप

12 Jan 2026 | 8:07 PM

तेहरान, 12 जनवरी (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान में इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी ठप रही। स्पुतनिक ने यह जानकारी दी। .

see more..

नफरत फैलाने और बंदूक कानूनों के लिए ऑस्ट्रेलियाई संसद का विशेष सत्र बुलाया गया

12 Jan 2026 | 7:44 PM

कैनबरा, 12 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने सोमवार को घोषणा की कि 14 दिसंबर को बॉन्डी में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र नफरत फैलाने और बंदूक कानूनों को लेकर नए विधेयक पेश करने के लिए संसद का विशेष सत्र अगले सप्ताह बुलाया जाएगा।.

see more..

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस दल पर पर हमले में अधिकारी समेत छह की मौत

12 Jan 2026 | 5:19 PM

डेरा इस्माइल खान,12 जनवरी(वार्ता) पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आईईडी हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी मारे गये और तीन घायल हो गये। वहीं हिंसा की एक अन्य घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी और उसके चचेरे भाई को गोली मार दी। .

see more..

ईरान मामले में 'कई बेहद कड़े विकल्पों' पर विचार कर रहा है अमेरिका: ट्रंप

12 Jan 2026 | 4:47 PM

वॉशिंगटन, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनका प्रशासन ईरान के खिलाफ "कई बेहद कड़े विकल्पों" पर विचार कर रहा है, जिनमें संभावित सैन्य कार्रवाई भी शामिल है।.

see more..

ग्रीनलैंड को 'किसी भी तरह से' हासिल करेंगे: ट्रंप

12 Jan 2026 | 4:03 PM

वॉशिंगटन, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर दावा किया कि अमेरिका डेनमार्क के अधीन ग्रीनलैंड को "किसी न किसी तरीके से" हासिल करके ही रहेगा।.

see more..