Friday, Jan 23 2026 | Time 03:09 Hrs(IST)
भारत


ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल के खिलाफ अदालत में दर्ज कराया मामला

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल के खिलाफ अदालत में दर्ज कराया मामला

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ यहां एक विशेष अदालत में मामला दर्ज कराया।

ईडी ने मनी लांड्रिंग निवारक अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधिम मामलों की सुनवायी करने वाली विशेष अदालत के न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष यह शिकायत प्रस्तुत की । अदालत ने इस मामले में ईडी के आरोपों पर आधिकारिक नोटिस लेने पर सुनवायी के लिए 25 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।

ईडी की शिकायत में श्रीमती गांधी और श्री गांधी के साथ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को नामित किया गया है। ईडी ने पीएमएलए की धारा 3 और 4 के तहत यह मामला दायर किया।

एजेंसी ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार के नियंत्रण वाली यंग इंडियन ने अब बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड अखबार के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्तियां काफी कम कीमत पर खरीदी हैं।

विशेष न्यायाधीश गोगने ने अदालत के कर्मचारियों को ईडी की शिकायत संबंधी कागजात की पुष्टि कर उसे पंजीकृत करने को कहा है। कर्मचारियों को यह देखने के लिए कहा गया है कि शिकायत के साथ प्रस्तुत सभी दस्तवेज सही तरह से क्रमांकित किए गए हैं।

विशेष न्यायाधीश ने ईडी को अगली तारीख तक शिकायत और अनुलग्नकों की एक पठनीय सॉफ्ट कॉपी उचित रूप में अदालत की रजिस्ट्री में उपलब्ध कराने को कहा है।

ईडी ने अदालत को यह भी सूचित किया कि वह जिला न्यायाधीश के समक्ष एक स्थानांतरण आवेदन दायर करेगा, जिसमें अनुरोध किया जाएगा कि इस मामले में मूल रूप से केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा शुरू की गयी कानूनी जांच से संबंधित मामले को भी इसी विशेष अदालत में में स्थानांतरित कर दिया जाए।

इस समय रायबरेली (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे श्री गांधी 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, जबकि श्रीमती गांधी राजस्थान से राज्य सभा की सदस्य हैं।

श्रवण.मनोहर

वार्ता

More News

कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा

22 Jan 2026 | 10:19 PM

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा भव्य रूप में प्रस्तुत की जायेगी। .

see more..

रेखा गुप्ता ने तय समय-सीमा में काम पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये

22 Jan 2026 | 9:42 PM

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर परियोजना तय समय-सीमा में पूरी हो, प्रत्येक विभाग उत्तरदायी रहे और जनता को विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध हो। .

see more..

मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की

22 Jan 2026 | 8:57 PM

नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। .

see more..
नेताजी की अस्थियों को जापान से भारत लाने की मांग की उनकी बेटी ने

नेताजी की अस्थियों को जापान से भारत लाने की मांग की उनकी बेटी ने

22 Jan 2026 | 8:54 PM

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) देश 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाने की तैयारी कर रहा है, इस बीच उनकी पुत्री अनीता बोस फाफ ने जापान के रेनकोजी मंदिर में रखी अस्थियों को वापस लाने की मांग की है। वह और उनके परिवार के कई सदस्य इन अस्थियों को नेताजी के अवशेष मानते हैं। सुश्री फाफ ने कहा कि बेहद दुखद है कि भारत की आजादी के लिए लड़ते हुए अपने जीवन को न्यौछावर करने वाले नेताजी की मृत्यु के 80 साल बाद और देश की आजादी के 78 साल बाद भी उनके अवशेष मातृभूमि से बाहर रखे हुए हैं।

see more..

पंजाब कांग्रेस की दिल्ली में बैठक संपन्न, गुटबाज़ी और अनुशासनहीनता पर लगेगी लगाम

22 Jan 2026 | 8:28 PM

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब कांग्रेस में चल रही आपसी खींचतान और गुटबाज़ी को सुलझाने के लिए गुरुवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। .

see more..