Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:56 Hrs(IST)
दुनिया


ईरान ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब अपने कार्यों से देगा: अराघची

तेहरान, 09 जुलाई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा है कि ईरानी लोग इसका जवाब उसी भाषा में नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देंगे।
श्री अराघची ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तुर्की में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान श्री ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर की गयी टिप्पणियों को खारिज किया।
उन्होंने कहा, “ ईरान के सभ्य और साहसी राष्ट्र को अपमानजनक भाषा में संबोधित करने से उसकी महानता कम नहीं होती।”
उन्होंने कहा, “ ईरानी अपनी सभ्यता, संस्कृति और मजबूत नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं। हम अभद्रता का जवाब अभद्रता से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देते हैं। निर्भय होकर और अदम्य साहस के साथ।”
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए रहेगा बंद

15 Jul 2026 | 11:18 PM

तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी ने बुधवार को इस्लामिक रिपब्लिक का रुख दोहराते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए बंद है। उसने दावा किया कि ईरानी अधिकारियों से तालमेल किये बिना इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को रोका गया और चेतावनी के रूप में गोली चलाने के बाद उन्हें रुकने पर मजबूर किया गया।.

see more..

यूक्रेन ने 2,884 किलोमीटर दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता हासिल की : जेलेंस्की

15 Jul 2026 | 9:39 PM

कीव, 15 जुलाई (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को देश की रक्षा क्षमताओं में बड़ी प्रगति की घोषणा की और कहा कि यूक्रेन ने परिचालन बैलिस्टिक मिसाइलें और गहरे हमले करने वाली प्रणालियां विकसित कर ली हैं, जो 2,884 किलोमीटर तक की दूरी के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम हैं।.

see more..

चीन ने रूस के खिलाफ अमेरिका के प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक पर कड़ा विरोध जताया

15 Jul 2026 | 9:36 PM

बीजिंग, 15 जुलाई (वार्ता) चीन ने रूस को निशाना बनाने वाले अमेरिका के प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि वह अपने उद्यमों के वैध अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। .

see more..

इराकी प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे के बीच रीगन नेशनल हवाईअड्डे पर उड़ानें निलंबित

15 Jul 2026 | 7:25 PM

वॉशिंगटन डीसी, 15 जुलाई (वार्ता) इराकी प्रधानमंत्री अली अल-जैदी के अमेरिकी दौरे के दौरान सुरक्षा उपायों को लागू किये जाने के कारण मंगलवार को यहां के 'रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाईअड्डे' पर कई घंटों तक उड़ानों का संचालन निलंबित रहा। इस मामले से परिचित स्रोतों ने 'सीबीएस न्यूज' को बताया कि इसके कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और बड़े पैमाने पर देरी हुई।.

see more..

अमेरिकी सैन्य अभियान लगातार चौथी रात भी जारी, दक्षिण-पूर्वी ईरान पर अमेरिका के हमले

15 Jul 2026 | 7:04 PM

जाहिदान, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने मंगलवार को लगातार चौथी रात ईरान पर हमला कर पाकिस्तान की सीमा से सटे दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान क्षेत्र को निशाना बनाया गया।.

see more..