Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:57 Hrs(IST)
दुनिया


उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से ड्रोन घटना पर मांगा स्पष्टीकरण

सोल, 11 जनवरी (वार्ता) उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले ड्रोन के बारे में विस्तृत स्पष्टीकरण देने का आग्रह किया है। यह जानकारी आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने रविवार को दी।
कोरिया वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति की उप निदेशक किम यो जोंग ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में ये टिप्पणियां कीं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया की अधिकारी ने दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय की इस सार्वजनिक घोषणा की सराहना की कि वह उत्तर कोरिया को कभी नहीं उकसाएगा या नाराज नहीं करेगा और इस कदम को समझदारी भरा निर्णय करार दिया।
सुश्री किम ने कहा, "हमारे गणराज्य की दक्षिणी सीमा को पार करने वाले ड्रोन के बारे में विस्तृत स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए।
सुश्री किम ने दक्षिण कोरिया में इस घटना को नागरिक मामला बताकर कम आंकने के प्रयासों की भी आलोचना की और कहा कि मूल मुद्दा यह नहीं है कि नवीनतम ड्रोन घटना सैन्य या नागरिक स्रोतों से उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि ड्रोन द्वारा एकत्रित किए गए वीडियो डेटा में संवेदनशील स्थान शामिल हैं, जिनमें एक यूरेनियम खदान और उसका निपटान तालाब, पूर्व केसोंग औद्योगिक क्षेत्र और डीपीआरके सीमा रक्षक चौकियां शामिल हैं।
सुश्री किम ने जोर देकर कहा, "अपराधी कोई भी हो या यह यह कार्य किसी नागरिक संगठन या व्यक्ति द्वारा किया गया हो, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार दक्षिण कोरियाई अधिकारी इसके लिए अपनी जिम्मेदारी से कभी बच नहीं सकते।"
केसीएनए के अनुसार, यह घटना चार जनवरी को हुई थी। इसके जवाब में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने गहन जांच का आदेश दिया और सैन्य तथा पुलिस टास्क फोर्स को विवरणों की पुष्टि करने का निर्देश दिया।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने इसमें शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि निर्दिष्ट तिथियों पर उसका कोई भी सैन्य ड्रोन परिचालन में नहीं था और संदेहास्पद ड्रोन दक्षिण कोरियाई सशस्त्र बलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले किसी भी मॉडल से मेल नहीं खाता है।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

तेहरान में चौथे दिन भी इंटरनेट सेवा ठप

12 Jan 2026 | 8:07 PM

तेहरान, 12 जनवरी (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान में इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी ठप रही। स्पुतनिक ने यह जानकारी दी। .

see more..

नफरत फैलाने और बंदूक कानूनों के लिए ऑस्ट्रेलियाई संसद का विशेष सत्र बुलाया गया

12 Jan 2026 | 7:44 PM

कैनबरा, 12 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने सोमवार को घोषणा की कि 14 दिसंबर को बॉन्डी में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र नफरत फैलाने और बंदूक कानूनों को लेकर नए विधेयक पेश करने के लिए संसद का विशेष सत्र अगले सप्ताह बुलाया जाएगा।.

see more..

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस दल पर पर हमले में अधिकारी समेत छह की मौत

12 Jan 2026 | 5:19 PM

डेरा इस्माइल खान,12 जनवरी(वार्ता) पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आईईडी हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी मारे गये और तीन घायल हो गये। वहीं हिंसा की एक अन्य घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी और उसके चचेरे भाई को गोली मार दी। .

see more..

ईरान मामले में 'कई बेहद कड़े विकल्पों' पर विचार कर रहा है अमेरिका: ट्रंप

12 Jan 2026 | 4:47 PM

वॉशिंगटन, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनका प्रशासन ईरान के खिलाफ "कई बेहद कड़े विकल्पों" पर विचार कर रहा है, जिनमें संभावित सैन्य कार्रवाई भी शामिल है।.

see more..

ग्रीनलैंड को 'किसी भी तरह से' हासिल करेंगे: ट्रंप

12 Jan 2026 | 4:03 PM

वॉशिंगटन, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर दावा किया कि अमेरिका डेनमार्क के अधीन ग्रीनलैंड को "किसी न किसी तरीके से" हासिल करके ही रहेगा।.

see more..