Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:33 Hrs(IST)
दुनिया


उत्तर कोरिया से माफी मांगना चाहता हूं, लेकिन अभी मुमकिन नहीं :ली जे म्यूंग

सियोल, 03 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग ने बुधवार को कहा कि वह पिछली सरकार द्वारा उत्तर कोरिया में सरकार के खिलाफ पर्चे बांटने के लिए ड्रोन भेजने के आरोप पर उत्तर कोरिया से माफी मांगना चाहते हैं, हालांकि मौजूदा घरेलू राजनीतिक माहौल में ऐसा करना मुश्किल है।
श्री ली ने यहां चेओंग वा डे में विदेशी संवाददाताओं के साथ विशेष बातचीत में यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस कार्रवाई के लिए राज्य स्तर पर माफी जारी करने के बारे में सोच रहे हैं ताकि कोरिया के बीच तनाव कम करने में मदद मिल सके, तो श्री ली ने कहा, "आप मेरा मन पढ़ रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "एक तरफ, मुझे लगता है कि हमें माफ़ी मांगनी चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ, मुझे चिंता है कि (माफ़ी) राजनीतिक और विचारधारा के टकराव का मुद्दा बन सकता है, जहां सरकार को उत्तर कोरिया का समर्थक कहा जाएगा।"
श्री ली का यह बयान ड्रोन मामले में एक विशेष जांच के बीच आया है। श्री ली से पहले के राष्ट्रपति यून सुक येओल और सेना में उनके कुछ करीबी साथियों ने कथित तौर पर अक्टूबर 2024 में प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग-उन की बुराई करने वाले पर्चे ले जाने वाले ड्रोन तैनात करने का ऑर्डर दिया था, ताकि उत्तर कोरिया को जवाबी कार्रवाई के लिए उकसाया जा सके और इसे मार्शल लॉ लगाने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।
श्री ली ने अंतर-कोरियाई संबंधों पर कहा कि ये "इतने बंद हैं कि एक सुई के बराबर जगह भी नहीं बची है।" उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बातचीत के रास्ते फिर से खोलने के लिये सियोल के एकतरफ़ा विश्वास-निर्माण उपाय ज़रूरी हो सकते हैं।
राष्ट्रपति ने दक्षिण कोरिया-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे पर समझौता करने की इच्छा का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका-उत्तर कोरिया की बातचीत को फिर से शुरू करने के लिये ज़रूरी हुआ तो वह इन सैन्य अभ्यासों को कम करने के लिये भी तैयार हैं।
श्री ली ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उत्तर कोरिया के फ़ैसले लेने की प्रक्रिया पर अमेरिका का ज़्यादा असर है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया का नेतृत्व दक्षिण कोरिया के बजाय अमेरिका को ही भरोसेमंद सुरक्षा देने वाला अकेला देश मानती है।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह बातचीत के लिए अच्छा माहौल बनाते रहना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप का भविष्य बनाने में कोरिया के लिये 'मुख्य पात्र' बने रहने के लिये यह तरीका बहुत ज़रूरी है।
शादाब, मधुकांत
वार्ता
More News

जर्मनी ने रूस पर साइबर हमले और चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगाया

12 Dec 2025 | 9:45 PM

बर्लिन, 12 दिसंबर (वार्ता) जर्मनी ने रूस पर अपने हवाई यातायात नियंत्रण प्राधिकरण पर साइबर हमला करने और पिछले साल देश के संघीय चुनावों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। .

see more..

पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी

12 Dec 2025 | 6:22 PM

इस्लामाबाद, 12 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले पांच महीनों में कारों की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में कारों में वृद्धि का मुख्य कारण ब्याज दरों में कमी और आर्थिक सुधार माना जा रहा है। .

see more..

ईयू ने अफ़गानिस्तान में खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये दिए

12 Dec 2025 | 4:22 PM

मॉस्को, 12 दिसंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) ने अफ़गानिस्तान में मानवीय जरुरतों को मज़बूत करने और खाद्य सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को दो करोड़ 90 लाख 30 हजार रुपये दिए हैं।.

see more..

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सात अक्टूबर के हमलों में हमास पर मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाया

12 Dec 2025 | 4:18 PM

लंदन, 12 दिसंबर (वार्ता) एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि हमास और अन्य फिलिस्तीनी सशस्त्र समूहों ने सात अक्टूबर, 2023 से दक्षिणी इज़रायल पर शुरू किये गये अपने हमलों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराध और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन किया है।.

see more..

अमेरिका और जापान ने चीन के रडार लॉक की घटना पर चिंता जताई

12 Dec 2025 | 3:20 PM

टोक्यो, 12 दिसंबर (वार्ता) अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ और जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने चीनी सैन्य विमान से जुड़े रडार लॉक की घटना पर गंभीर चिंता जताई।.

see more..