Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:37 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


उत्तराखंड में बंद का नहीं दिखा असर, विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने किये प्रदर्शन

देहरादून 11 जनवरी (वार्ता) विपक्षी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बुलाए बंद का व्यापक असर देखने को नहीं मिला।
इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कराने की मांग को लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने रविवार उत्तराखंड बंद किया। बंद का बहुत ज्यादा असर पूरे प्रदेश में नहीं दिखा। अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह खुले रहे।
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले रविवार को उत्तराखण्ड क्रान्ति दल,कांग्रेसी कार्यकर्ता कमला पंत और मोहित डिमरी के नेतृत्व में घंटाघर पर एकत्रित हुए। उसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए पलटन बाजार पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से व्यापारियों को दुकाने बंद करने का आग्रह किया, लेकिन जैसे ही जुलूस कोतवाली की तरफ बढ़ा, व्यवसासियों ने अपनी दुकाने और प्रतिष्ठान फिर से खोल दिए।
विपक्षी पार्टियों और विभिन्न संगठनों ने अपराह्न तक अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इधर वाम मोर्चा ने अलग से अंकिता को न्याय दिलाने और वीआईपी को जेल भेजने की मांग को लेकर गांधी पार्क से घंटाघर तक पैदल मार्च निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता समर भंडारी ने कहा, “प्रदेश सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराये जाने की संस्तुति कर दी है, लेकिन हमारी पहले दिन से मांग थी, सीबीआई जांच उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में हो। अन्यथा कई तरीके के दबावों से प्रदेश सरकार लगातार अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। अगर इस मामले की न्याय संगत जांच करनी है,तो जांच में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज का रहना अनिवार्य है।
श्री डिमरी ने कहा, “आज अंकिता मामले में बुलाए गए बंद के आह्वान का व्यापक असर पहाड़ी जिलों में देखने को मिला है। हालांकि देहरादून में बंद काम मिलाजुला असर है। जिन स्थानों पर प्रतिष्ठान बंद नहीं थे, वहां हमारे साथियों ने सभी से अनुरोध करके दुकाने बंद करवाई।”
उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में उन्हें तमाम लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है, उन्होंने कहा की शुरुआत से ही संघर्ष मंच यह मांग कर रहा है कि अंकिता हत्याकांड की उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई जांच होनी चाहिए, इसके अलावा वीआईपी को जांच के दायरे में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया तो आने वाले समय में सरकारी कार्यालयों को बाधित करने के लिए जगह जगह चक्का जाम भी किए जाएंगे।
सं. संतोष
वार्ता
मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस बंद को पूरी तरह से सफल बताया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि आम जनता अंकिता के लिए लड़ी जा रही न्याय की लड़ाई में उनके परिजनों के साथ खड़ी है।
More News

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..

'अन्नाद्रमुक सरकार में हिस्सेदारी पर दबाव नहीं, मुरुगन मंदिर जा सकते हैं मोदी'

12 Jan 2026 | 10:56 PM

चेन्नई, 12 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी तमिलनाडु में राजग की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक से तीन कैबिनेट पदों के लिए सत्ता में साझेदारी का दबाव नहीं बना रही है। राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पार्टी का एकमात्र एजेंडा सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से हटाना है।.

see more..

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए, दोनों मरीज गंभीर देखभाल में

12 Jan 2026 | 10:53 PM

कोलकाता, 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

see more..

एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य की ड्रीम परियोजना: भट्टी विक्रमार्क

12 Jan 2026 | 10:12 PM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोमवार को कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य सरकार की ड्रीम परियोजना हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किये जा रहे ये विद्यालय आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर रोल मॉडल और गेम-चेंजर साबित होंगे।.

see more..

त्रिपुरा में बस दुर्घटना में 18 घायल

12 Jan 2026 | 10:04 PM

अगरतला, 12 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के धलाई जिले के कमलपुर क्षेत्र में सोमवार को बस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हो गये। .

see more..