Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:54 Hrs(IST)
भारत


एआई से कृषि अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार : डॉ. जितेंद्र सिंह

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में कई गुना वृद्धि की क्षमता रखती है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने यहां 17वें कृषि नेतृत्व सम्मेलन-2026 को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकियां कृषि क्षेत्र को पारंपरिक ढांचे से निकालकर उच्च विकास वाले क्षेत्र में बदल रही हैं। उन्होंने किसानों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, ड्रोन, उपग्रह आधारित सेवाओं और मौसम पूर्वानुमान जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। उनके अनुसार इन तकनीकों के माध्यम से किसान बुआई, सिंचाई, फसल प्रबंधन और संसाधनों के बेहतर उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत भी कम कर सकते हैं।
उन्होंने अनुमान जताया कि एआई आधारित तकनीकों के व्यापक उपयोग से देश की कृषि अर्थव्यवस्था में प्रतिवर्ष लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त मूल्य सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कृषि स्टार्टअप्स को भारत के कृषि भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण ताकत बताते हुए कहा कि स्टार्टअप क्रांति की अगली लहर खेतों से निकलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम पिछले एक दशक में तेजी से विकसित हुआ है और अब इसकी वास्तविक क्षमता कृषि क्षेत्र में दिखाई दे सकती है। उन्होंने कहा कि कृषि केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उद्यमिता, रोजगार और ग्रामीण समृद्धि का सबसे बड़ा आधार बन सकती है। उन्होंने इस धारणा को बदलने की जरूरत बताई कि स्टार्टअप केवल सूचना प्रौद्योगिकी या महानगरों तक सीमित हैं। उनके अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावहारिक ज्ञान और नवाचार की क्षमता कृषि आधारित उद्यमों को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।
डॉ. सिंह ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के अरोमा मिशन का उदाहरण देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई लैवेंडर की खेती आज "बैंगनी क्रांति" का रूप ले चुकी है। इससे 8 से 9 हजार युवा कृषि उद्यमी तैयार हुए हैं, जिनमें कई की वार्षिक आय 60 से 70 लाख रुपये या उससे अधिक पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित कई राज्यों ने अपनाया है, जो विज्ञान आधारित कृषि उद्यमिता की सफलता का प्रमाण है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन कृषि क्षेत्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। ऐसे में उपग्रह प्रौद्योगिकी, सटीक मौसम पूर्वानुमान, संसाधन मानचित्रण और ड्रोन आधारित सर्वेक्षण किसानों को बेहतर निर्णय लेने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित फसल प्रबंधन, स्मार्ट सिंचाई और मौसम आधारित सलाह से प्रत्येक किसान को सालाना लगभग 5 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर कृषि क्षेत्र में लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त मूल्य जुड़ सकता है।
आजाद अशोक
वार्ता
More News

सीबीआई ने 133.52 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में मुंबई और कोच्चि में छापेमारी की

10 Jul 2026 | 11:16 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 133.52 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में एक निजी कंपनी के निदेशकों से जुड़े मुंबई (महाराष्ट्र) और कोच्चि (केरल) स्थित कई ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की।.

see more..

साइबर घोखाधड़ी नेटवर्क की भारत की वित्तीय खुफिया यूनिट की एक जांच को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

10 Jul 2026 | 9:17 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) भारत में साइबर धोखाधड़ी से कमाई गयी करीब 868 करोड़ रुपये की आय के धन शोधन के एक नेटवर्क की जांच में सफलता के लिए वित्तीय खुफिया यूनिट (एफआईयू) को एक प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।.

see more..

जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी से संबंधित अधिसूचना को तत्काल वापस ले दिल्ली सरकार: डॉ. नरेश कुमार

10 Jul 2026 | 9:11 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने प्रदेश सरकार के जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) से संबंधित अधिसूचना को वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। .

see more..

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन की योजना ध्यान भटकाने की कोशिश: भाजपा

10 Jul 2026 | 9:03 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के संबंध में जनता को गुमराह कर रही है। .

see more..

टीवीसी चुनाव में गैर-वेंडरों को शामिल न करने की मांग

10 Jul 2026 | 8:55 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) चुनाव में गैर-वेंडरों के नामांकन रद्द कर चुनाव निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की मांग की है।.

see more..