Monday, Sep 7 2026 | Time 18:29 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


काकीनाडा: दो आरटीसी बसें आमने-सामने टकरायीं, ड्राइवर घायल

काकीनाडा, 02 सितंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर से 20 किलोमीटर दूर चोलंगी पेटा के पास बुधवार को दो सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) बसों की आमने-सामने टक्कर होने से दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि 30 यात्री चमत्कारिक रूप से बच गये।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई दोनों बसों में से एक काकीनाडा से अमलापुरम जा रही थी, जबकि दूसरी अमलापुरम से काकीनाडा लौट रही थी। दोनों बसों में पंद्रह-पंद्रह यात्री सवार थे। कोरांगी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर सत्यनारायण रेड्डी ने बताया कि ड्राइवरों को सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक ठप हो गया था, जिसे बाद में ट्रैफिक पुलिस ने फंसी हुई गाड़ियों को हटाकर बहाल किया।
शादाब
वार्ता
More News

बंगाल में खान-पान का चुनाव निजी मामला है, बागेश्वर बाबा ने अपनी राय रखी: सामिक भट्टाचार्य

07 Sep 2026 | 6:05 PM

कोलकाता, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने खान-पान को निजी मामला बताते हुए बागेश्वर बाबा यानि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन नहीं करने के सुझाव को उनका नितांत निजी विचार बताया है।.

see more..

ज्योलिकोट संक्रमण मामले में डीएम और सीएमओ 24 घंटे के अंदर तलब

07 Sep 2026 | 5:47 PM

नैनीताल, 07 सितम्बर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल जिला मुख्यालय से सटे ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण गांवों में फैले संक्रमण के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी (डीएम) नैनीताल और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को 24 घंटे के अंदर तलब किया है। .

see more..

कविता ने हनमकोंडा में छात्रों की रैली का नेतृत्व किया, शुल्क वापसी की मांग की

07 Sep 2026 | 5:36 PM

हनमकोंडा, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा से हनमकोंडा कलेक्ट्रेट तक छात्रों की एक रैली का नेतृत्व करते हुए शुल्क वापसी और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की।.

see more..

सूखे के बीच कर्नाटक कैबिनेट विशेष सत्र की करेगी तैयारी

07 Sep 2026 | 5:12 PM

बेंगलुरु, 07 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में राजनीतिक रूप से संवेदनशील दो मुद्दों ( सूखे की बिगड़ती स्थिति और विवादित कस्तूरीरंगन रिपोर्ट) पर चर्चा की जा सकती है। यह बैठक 21 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र से पहले हो रही है।.

see more..

तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, द्रमुक ने सदन से किया वॉकआउट

07 Sep 2026 | 5:02 PM

चेन्नई, 07 सितंबर (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को उस समय हंगामेदार हो गई जब मुख्य विपक्षी दल द्रमुक के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के जवाब में लगातार बाधाएं डाली। टीवीके संस्थापक द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को सभापति जेसीडी प्रभाकर ने अनुमति नहीं दी जिसके बाद द्रमुक के सदस्यों ने आसन के समीप शोर-शराबे के साथ धरना दिया और फिर सदन से वॉकआउट किया। .

see more..