Monday, Jul 20 2026 | Time 03:09 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


केरल पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी में बेंगलुरु से एक व्यक्ति को गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 04 अक्टूबर (वार्ता) करेल में साइबर अपराध पुलिस ने एक डॉक्टर से उच्च रिटर्न का वादा करके ऑनलाइन निवेश घोटाले के जरिए 3.43 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस गिरोह के प्रमुख धनुष नारायणस्वामी को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया आरोप धनुष नारायणस्वामी कर्नाटक के बेंगलुरु का निवासी है।समन्वित जांच के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उसके बैंक खाते से लगभग 1.2 करोड़ रुपये बरामद किए गए, जिसे धोखाधड़ी की गई राशि का हिस्सा माना जा रहा है।
जांचकर्ताओं के अनुसार, उल्लूर निवासी पीड़ित को आकर्षक मुनाफे का वादा करके कई किश्तों में अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित करने को कहा गया था। गिरोह ने बाद में पैसे को क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया और उसे विदेश भेज दिया। जांच से पता चला कि आरोपियों ने लेनदेन को आसान बनाने के लिए बेंगलुरु में एक फर्जी कंपनी खाता खोला था। पीड़ित से शुरुआत में व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया गया था, जहां धोखेबाजों ने और अधिक निवेश करने का दबाव डाला। ठगे जाने का एहसास होने पर, डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई, जिससे पुलिस को वित्तीय लेन-देन का पता चला। बाद में नारायणस्वामी को केरल लाया गया और तिरुवनंतपुरम एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। जांच की निगरानी शहर के पुलिस आयुक्त थॉमसॉन्ग जोस और उपायुक्त फराश टी. ने की, और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रकाश के.एस., निरीक्षक शमीर एम.के., उपनिरीक्षक (एसआई) गिरीश और सीपीओ अभिजीत के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने गिरफ्तारी की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर वित्तीय धोखाधड़ी, खासकर राज्य भर में क्रिप्टोकरेंसी और फर्जी ऑनलाइन निवेश योजनाओं से जुड़ी धोखाधड़ी में वृद्धि के बीच हुई है।
संतोष
वार्ता
More News

विजय ने तमिलनाडु के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

19 Jul 2026 | 11:17 PM

चेन्नई, 19 जुलाई (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने रविवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सम्मान प्राप्त करने वाली तमिल 10 फिल्मी हस्तियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को तमिल फिल्म उद्योग और राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।.

see more..

शाह ने हावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े दही संयंत्र की आधारशिला रखी।

19 Jul 2026 | 11:03 PM

कोलकाता, 19 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हावड़ा में 'अमूल बंगाल डेयरी परियोजा ' की आधारशिला रखी। सात सौ करोड़ रुपये की लागत वाला यह एकीकृत डेयरी केंद्र दुनिया का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र बनने जा रहा है।.

see more..

शाह ने बंगाल में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, एसटीएफ को और मज़बूत करने, घुसपैठ रोकने के कड़े उपाय के निर्देश दिये

19 Jul 2026 | 10:43 PM

कोलकाता, 19 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। .

see more..

भूस्खलन के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा दूसरे दिन भी रही बाधित, धारचूला में फंसा चौथा दल

19 Jul 2026 | 10:23 PM

पिथौरागढ़, 18 जुलाई (वार्ता) कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते उत्तराखंड के लिपूलेख दर्रे से होकर गुजरने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है और रविवार को दूसरे दिन भी यात्रा बाधित रही।.

see more..

पश्चिम बंगाल 'भारत टैक्सी' कोऑपरेटिव नेटवर्क से जुड़ेगा: शाह

19 Jul 2026 | 10:09 PM

कोलकाता, 19 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को ऐलान किया कि केंद्र की कोऑपरेटिव-आधारित 'भारत टैक्सी' पहल पश्चिम बंगाल में शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य टैक्सी चालकों को सिर्फ कमीशन देने वाले की बजाय गाड़ी का मालिक और प्लेटफॉर्म में हिस्सेदार बनाना है।.

see more..