Wednesday, May 13 2026 | Time 00:36 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कैशलेस इलाज की सुविधा से लाभान्वित होंगे उच्च शिक्षा से जुड़े सवा लाख शिक्षक परिवार: उपाध्याय

कानपुर, 6 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बुधवार को कहा कि कैशलेस इलाज की सुविधा से उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक लाख 25 हजार से अधिक शिक्षक परिवार लाभान्वित होंगे। श्री उपाध्याय ने यहां डीबीएस कॉलेज में “शिक्षकों एवं कर्मचारियों के जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा की नई पहल–कैशलेस चिकित्सा” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक लाख 25 हजार से अधिक परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षक और कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे तो शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। कॉलेज प्रबंधन बोर्ड के सचिव इंजीनियर गौरवेंद्र स्वरूप ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य मानव जीवन की दो प्रमुख आवश्यकताएं हैं और इन दोनों क्षेत्रों में सुधार से ही प्रदेश और देश का समग्र विकास संभव है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा को तकनीकी, रोजगार और संस्कारों से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदम सराहनीय हैं।
कार्यक्रम में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर गुणवत्ता सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पांडेय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश को नई दिशा मिल रही है। वहीं क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि पिछले वर्षों में विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना में तेजी आई है और उच्च शिक्षा का विस्तार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों का भी विमोचन किया गया, जिनमें डॉ. रश्मि दुबे की “इंडियन लिटरेचर इन ट्रांसलेशन” और प्रो. के.के. श्रीवास्तव की “आधार” प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. इंद्राणी दुबे ने किया।
प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 80 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

12 May 2026 | 8:35 PM

ग्रेटर नोएडा, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र भनौता गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।.

see more..

सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो मरे

12 May 2026 | 8:26 PM

सीतापुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरमी गांव निवासी मोहित कुमार (35) ट्रैक्टर पर कीटनाशक छिड़काव करने वाला टैंकर लगाकर घर वापस लौट रहा था। मंगलवार शाम गजोधरपुर के पास सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दौरान बाइक सवार कपिल (50) निवासी इमलिया सुल्तानपुर भी वाहन समेत खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को स.

see more..

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग में फंसे दो ठेकेदार, एफआईआर दर्ज

12 May 2026 | 8:24 PM

वाराणसी, 12 मई (वार्ता) वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितताओं का प्रकरण सामने आया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में धांधली को गंभीरता से लेते हुए डूडा ने दो ठेकेदारों के खिलाफ रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।.

see more..

हमीरपुर में फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाये शिक्षक की सेवा होगी समाप्त

12 May 2026 | 8:22 PM

हमीरपुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला प्रशासन ने शिक्षक द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र को मंगलवार को निरस्त कर दिया और प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त प्राथमिक विद्यालय की नौकरी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में संलिप्त राजस्व कर्मियों के खिलाफ विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी केडी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राठ कस्बा निवासी सत्यप्रकाश सिंह ने वर्ष 2004 में स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लोटन सिंह वर्मा का पौत्र दर्शाते हुए स्वतंत्रता संग्.

see more..

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

12 May 2026 | 8:17 PM

मुरादाबाद, 12 मई (वार्ता) लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा कांकॉर्स निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण के चलते 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 15 मई से 23 जून तक लखनऊ स्टेशन के बजाय आलमनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंग.

see more..