Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:21 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में तीन की हुई मौत : पांच लोग घायल

कुशीनगर 03 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के पकवाइनार चौराहा स्थित फोरलेन पर अनियंत्रित डंफर ने तीन लोगों की जान ले ली तो पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में डंफर सहित पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। वाहनों की भिड़ंत से धूल का इतना गुब्बार उठा कि कुछ देर के लिए किसी दुर्घटना खबर ही नहीं लगी।
धूल छटने के बाद खून से लथपथ घायलों और मृतक को देख लोगों का दिल दहल उठा।आनन-फानन सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने तीन की मृत्यु की पुष्टि की है तो पांच गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस वाहनों को हटवाकर फोरलेन पर आवागमन बहाल कराने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार कसया थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन के डेढ़ बजे एक खाली डंफर कुशीनगर से हेतिमपुर को तरफ जा रहा था। पकवाइनार चौराहा पर आगे चल रहे एक साइकिल सवार को रौंदने के बाद डंफर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत लेन में घुसा तो सामने से आ रहे ई-रिक्शा, एक बाइक, कंटेनर (यूपी 32 आर एल 3424) एंव ट्रैक्टर ट्राली में भीषण भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में तीन की मरने की पुष्टि हुई है। जिसमें साईकिल सवार रामबिलास ऊर्फ साधु (60) निवासी पिपरी चौबे टोला ( कसया), अपाची बाईक सवार केशव राजभर ( 24) पुत्र रविन्द्र राजभर , चंदन राजभर (22) निवासी सहोदर पट्टी थाना महुअवां ( देवरिया) रहे। घायलों में रिक्शा पर सवार कसया के भैंसहा निवासी 42 वर्षीया शिवकुमारी देवी पत्नी निवासी भैसहां ,16 वर्षीया लक्ष्मी पटेल पुत्री हरिराम , 17 वर्षीया काजल पुत्री उपेन्द्र सिंह निवासी पकवाईनार, कसया के शामपुर हतवा निवासी ट्रैक्टर चालक अजय सिंह( 46) पुत्र चंद्रिका सिंह, सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। एकअन्य के बारे में नाम और पता जुटाने में पुलिस जुटी हुई है।
इस संबंध में कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। आठ लोग घायल हुए है।
सं सैनी
वार्ता
More News

बांदा पुलिस ने बिछड़े बालक को दस साल बाद मां से मिलाया

12 Dec 2025 | 9:32 PM

बांदा 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को पुलिस द्वारा छह वर्ष की उम्र में बिछड़े एक बच्चे को 10 वर्ष बाद उसकी मां सुपुर्द किया गया।.

see more..

आपके निर्णय राष्ट्र की दिशा तय करेंगे : डॉ. सारस्वत

12 Dec 2025 | 9:29 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) “आने वाले वर्षों में आपके निर्णय न केवल आपकी व्यक्तिगत यात्रा को आकार देंगे, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी तय करेंगे।” यह प्रेरक संदेश नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत ने आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 105वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया।.

see more..

पति-पत्नी ने मिलकर की थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या

12 Dec 2025 | 9:28 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा पटेल की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का दायरा बढ़ा, अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

12 Dec 2025 | 9:26 PM

लखनऊ 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शीतकालीन मौसम के बीच घने कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों विशेषकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसी के मद्देनज़र अगले 2–3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा उसके बाद 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। .

see more..

माघ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ सौम्यता से पेश आयेगी पुलिस

12 Dec 2025 | 8:20 PM

प्रयागराज, 12 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस के जवानो को निर्देश दिये गये है कि वे माघ मेले में आये श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करें।.

see more..