Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:59 Hrs(IST)
भारत


खराब मौसम के कारण राहुल का उत्तराखंड दौरा स्थगित, जल्द लौटने का किया वादा

नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खराब मौसम के कारण उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा नहीं हो पाने पर खेद व्यक्त करते हुए प्रदेश की जनता से जल्द मिलने का वादा किया है।
श्री गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड की जनता के नाम जारी संदेश में कहा कि वह लोगों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनना चाहते थे तथा उनके सुख-दुख, आशाओं और चिंताओं को समझना चाहते थे, लेकिन मौसम की गंभीर खराबी के कारण यह संभव नहीं हो सका।
उन्होंने बताया कि वह गुरुवार सुबह पंतनगर पहुंच गए थे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन प्रतिकूल मौसम को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा, "प्रकृति के आगे हम सभी बेबस हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।"
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों, राज्य के भविष्य तथा लोगों के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करनी थी। उन्होंने कहा कि पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक और कोटद्वार में एक कार्यक्रम भी निर्धारित था, जो मौसम के कारण नहीं हो सका।
श्री गांधी ने उत्तराखंड की जनता को भरोसा दिलाया कि वह बहुत जल्द फिर राज्य का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगली बार वह पूरा समय निकालकर लोगों से मिलेंगे, उनके विचार सुनेंगे और प्रदेश के बेहतर भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, "जल्द ही मुलाकात होगी।"
अभिनव, मधुकांत
वार्ता
More News

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:32 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे। .

see more..

महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 155 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की छापेमारी

17 Jun 2026 | 9:50 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चंडीगढ़ क्षेत्रीय इकाई ने मेसर्स महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में हाल ही में करनाल, दिल्ली और गोवा में अशोक मित्तल, सौरभ ढींगरा, भारत भूषण मित्तल, रमन सिंघल और अन्य से जुड़े 11 परिसरों पर तलाश अभियान चलाया है।.

see more..

दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की ओर, गर्मी बढ़ने का अनुमान

17 Jun 2026 | 9:47 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी से कुछ राहत मिलने के बाद बुधवार को फिर से गर्मी और उमस बढ़ गयी तथा दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।.

see more..

आईआईआईडीईएम का चुनावी क्षमता निर्माण पर दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

17 Jun 2026 | 9:45 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) ने अपना 15वां स्थापना दिवस मनाते हुए 16-17 जून को यहाँ क्षमता निर्माण और रणनीतिक रोडमैप पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया।.

see more..

भारत - ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू: मोदी

17 Jun 2026 | 9:42 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत- ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता आगामी 15 जुलाई से लागू हो जायेगा।.

see more..