Wednesday, Apr 22 2026 | Time 17:38 Hrs(IST)
भारत


गाँधी परिवार के इशारे पर भागवत को गिरफ्तार करने का बनाया गया था दबाव-भाजपा

गाँधी परिवार के इशारे पर भागवत को गिरफ्तार करने का बनाया गया था दबाव-भाजपा

नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मालेगांव बम विस्फोट के मुद्दे पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि गांधी परिवार के दबाव में तत्कालीन सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों से हिन्दू आतंकवाद के मुद्दे को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को गिरफ्तार करने को कहा था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मालेगांव विस्फोट मामले की जांच करने वाले आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के अधिकारी महबूब मुजावर ने खुलासा किया है कि उनके वरिष्ठ अधिकारियों और सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने उन पर 'भगवा आतंकवाद' के मुद्दे को आगे बढ़ाने और श्री भागवत को गिरफ्तार करने के लिए भारी दबाव डाला था। उन्होंने कहा कि श्री भागवत का नाम न तो आरोपत्र में था और न ही इस मामले में अन्य किसी जगह पर था।

भाजपा नेता ने कहा कि संविधान का हवाला देते हुए श्री मुजावर ने श्री भागवत को गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद श्री मुजावर पर उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ संगीन आरोप लगाये, जिसके कारण उनकी पदोन्नति रोक दी गयी। बाद में उन्हें उन पर लगाये गये आरोपों से अदालत ने बरी कर दिया।

श्री पात्रा ने कहा, “यह तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रतिशोधात्मक रवैये को दर्शाता है। यह सब गांधी परिवार के आदेश पर हो रहा था।”

भाजपा सांसद ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि एक बहुत वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने अमेरिका जाकर उनकी जासूसी एजेंसियों से कहा कि भगवा आतंकवाद भारत के लिए सिमी से भी बड़ा खतरा है। आप जानते हैं कि वह वरिष्ठ नेता कौन हैं, जिन्होंने अमेरिकी राजदूत से कहा कि हिन्दू आतंकवाद भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह वोट बैंक की राजनीति के लिए गांधी परिवार का एजेंडा था।”

उन्होंने कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक सम्मेलन में 'भगवा आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल किया था लेकिन कुछ साल पहले जब उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें अब भी लगता है कि 'भगवा आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल करना सही है, तो श्री शिंदे ने मुस्कुराते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा इस शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि वह किसके बारे में बात कर रहे थे। गांधी परिवार ने उन पर 'भगवा आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए दबाव डाला था।”

उन्होंने कहा, “मालेगांव विस्फोट मामले में कांग्रेस पार्टी ने 17 वर्षों तक ‘सेना, संत, सनातन और संविधान’ पर निरंतर आक्रमण किया।”

संतोष, मधुकांत

वार्ता

More News

संजय झा बने रहेंगे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, चंदेश्वर प्रसाद बने उपाध्यक्ष

22 Apr 2026 | 5:11 PM

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) सांसद संजय झा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। .

see more..

दो लाख रुपये की रिश्वत लेते दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

22 Apr 2026 | 4:58 PM

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक महिला से दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एंटी-नारकोटिक्स सेल (द्वारका) में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।.

see more..

सैनी की अध्यक्षता में उद्योगपतियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक

22 Apr 2026 | 4:49 PM

नयी दिल्ली/.चंडीगढ़, 22 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी के हरियाणा भवन में उद्योगपतियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 (ड्राफ्ट) एवं सेक्टोरल नीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।.

see more..
मोदी ने देवभूमि जाने वाले श्रद्धालुओं को लिखी चिट्ठी, पांच संकल्प लेने को कहा

मोदी ने देवभूमि जाने वाले श्रद्धालुओं को लिखी चिट्ठी, पांच संकल्प लेने को कहा

22 Apr 2026 | 4:44 PM

नयी दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा भारत की अटूट आस्था, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान का दिव्य उत्सव है। श्री मोदी ने उत्तराखंड देवभूमि में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनांए देते हुए यात्रा के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं के नाम पत्र लिखकर पांच संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इन तीर्थयात्राओं से देश की शाश्वत विरासत और आध्यात्मिक चेतना के दर्शन होते हैं।

see more..
चुनाव आयोग से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, खरगे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

चुनाव आयोग से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, खरगे के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

22 Apr 2026 | 4:43 PM

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधमंडल ने बुधवार को यहां चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर शिकायत की तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। .

see more..