Wednesday, May 13 2026 | Time 00:34 Hrs(IST)
बिजनेस


चावल, गेहूं के भाव बढ़े, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी देखी गयी। चीनी का भाव पिछले कारोबारी दिवस पर ही स्थिर रहा। दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ रही।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 10 रुपये बढ़कर 3,870 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 17 रुपये महंगा हुआ और 2,791 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी छह रुपये बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। तुअर दाल की औसत कीमत 45 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 13 रुपये और उड़द दाल 10 रुपये महंगी हुई। वहीं, मसूर दाल की कीमत 30 रुपये और मूंग दाल की आठ रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 133 रिंगिट गिरकर 4,577 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.93 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 44 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। सोया तेल 30 रुपये और पाम ऑयल 25 रुपये सस्ता हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 101 रुपये और सरसों तेल की 63 रुपये बढ़ गयी। वनस्पति भी 28 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 20 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़ी रही।
अजीत जितेन्द्र
जारी वार्ता
More News

गोयल की अपील: निर्यात बढ़ाने, आयात कम करने के लिए काम करें उद्योग

12 May 2026 | 7:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बदलते वैश्विक परिदृश्य के मद्देनजर मंगलवार को उद्योग जगत से निर्यात बढ़ाने और आयात कम करने की अपील की। .

see more..

भारत के अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 2025- 26 में 20 प्रतिशत की वृद्धि: सीईईडब्ल्यू-जीएफसी रिपोर्ट

12 May 2026 | 7:49 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 में देश में अक्षय ऊर्जा उत्पादन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोयला और लिग्नाइट आधारित बिजली उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आयी है। .

see more..

रुपया 40 पैसे टूटा, ऐतिहासिक निचले स्तर पर

12 May 2026 | 7:13 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 40 पैसे लुढ़ककर 95.68 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

अब पांच जून का जारी होगा जीडीपी का वार्षिक आंकड़ा

12 May 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वार्षिक और चौथी तिमाही के आंकड़े इस बार 05 जून को जारी होंगे। .

see more..

शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट, प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर

12 May 2026 | 6:16 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच फिर संघर्ष शुरू होने की आशंका और रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस पर गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..