Saturday, Apr 11 2026 | Time 01:22 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


छह शिक्षक माला माथुर मेमोरियल ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन’ से होंगे सम्मानित

जयपुर, 03 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में जयपुर के थार सर्वोदय संस्थान, सिम्पली जयपुर और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के तत्वावधान में छह सितम्बर को प्राचार्य और शिक्षक पुरस्कार के 14वें संस्करण का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम के आयोजक थार सर्वोदय संस्थान की ट्रस्टी अंशु हर्ष एवं रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के ट्रस्टी सुधीर माथुर ने बुधवार को बताया कि कार्यक्रम शाम पांच बजे से रंगायन - जवाहर कला केंद्र में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुछ ऐसे शिक्षकों का भी सम्मान किया जायेगा जिन्होंने अपना जीवन नयी पीढ़ी को ज्ञान देने मे समर्पित किया।
श्री माथुर ने बताया कि “माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन” शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और उपलब्धि का सम्मान है। इस वर्ग में छह लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन सम्मान के लिये चयनित किया गया है। वर्ग में प्रोफेसर एन. डी. माथुर , डॉ. कान्ता आहूजा, प्रोफेसर सुधा राय, प्रो. मिनी नंदा , श्रीमती पिंकी सिंह, डॉ. अजीत कुमार जैन काे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान, जम्मू - कश्मीर, लखनऊ, दिल्ली के क़रीब 164 शिक्षकों काे सम्मानित किया जायेगा।
सुनील, संतोष
वार्ता
More News

भजनलाल ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की ली उच्च स्तरीय बैठक

10 Apr 2026 | 11:14 PM

जयपुर 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। .

see more..

थानों में एफआईआर का समयबद्ध हो अनुसंधान, लापरवाही पर तय हो जिम्मेदारी-भजनलाल

10 Apr 2026 | 11:12 PM

जयपुर, 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि पुलिस थाने पर एफआईआर का समयबद्ध अनुसंधान हो एवं लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाए और अपराध को शुरुआत में ही रोकने पर जोर दिया जाना चाहिए। .

see more..

अफीम किसान के घर में रखा प्रतिबंधित डोडा चूरा चोरी

10 Apr 2026 | 10:15 PM

चित्तौड़गढ़ 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर अफीम किसान के घर में रखे प्रतिबंधित अवैध डोडा चूरा के साथ नकदी व जेवरात चुरा ले गये।.

see more..

जेजेएम घोटाले के आरोपी सुबोध अग्रवाल को सोमवार तक रिमांड पर भेजा

10 Apr 2026 | 10:14 PM

जयपुर 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सुबोध अग्रवाल को 13 अप्रैल तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हिरासत में भेज दिया गया हैं। .

see more..

घमूडवाली थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

10 Apr 2026 | 10:11 PM

श्रीगंगानगर 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में घमूडवाली थाना के प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र चारण को निलंबित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को काफी संख्या में ग्रामीणों तथा किसानों ने थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। .

see more..