Tuesday, Apr 14 2026 | Time 20:22 Hrs(IST)
भारत


जिलानी ने आतंकवाद के मुद्दे पर जनरल द्विवेदी के बयान का किया स्वागत

नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता यासर जिलानी ने आतंकवाद के मुद्दे पर थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की ओर से पाकिस्तान को चेतावनी दिये जाने का स्वागत किया है।
श्री जिलानी ने शनिवार को जनरल द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संवाददाताओं से कहा, "मैं जनरल द्विवेदी के बयान का स्वागत करता हूँ... मेरा मानना है कि अगर पाकिस्तान अब भी नहीं समझ रहा है, तो उसे ऑपरेशन सिंदूर के नए संस्करण के लिए तैयार रहना चाहिए। भारतीय सेना पाकिस्तानी आतंकवादियों को बख्शने के मूड में नहीं है...।"
उन्होंने कहा, "श्री अजय राय और कई अन्य कांग्रेसी नेताओं को भारत के खिलाफ बोलने में मज़ा आता है... ये वही लोग हैं जो देश विरोधी बयानबाज़ी को बढ़ावा देते हैं... अगर आप सेना पर सवाल उठाएँगे, तो आपको चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा, वहाँ की जनता आपको सबक सिखाएगी।"
संतोष उप्रेती
वार्ता
More News
एनआईए अदालत ने अल-कायदा से जुड़े तीन कट्टरपंथियों को सुनायी सजा

एनआईए अदालत ने अल-कायदा से जुड़े तीन कट्टरपंथियों को सुनायी सजा

14 Apr 2026 | 8:06 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) लखनऊ की एक विशेष एनआईए अदालत ने 2021 के अल-कायदा से जुड़े कट्टरपंथ और भर्ती मामले में तीन और आरोपियों को सजा सुनाई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने सोमवार को आरोपी मुसीरुद्दीन उर्फ राजू (लखनऊ) और मिन्हास अहमद उर्फ मिन्हास (लखनऊ), तथा तौहीद अहमद शाह उर्फ सोबू शाह (बडगाम) को पांच साल के कठोर कारावास से लेकर आजीवन कारावास तक की अलग-अलग जेल की सजा सुनायी। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी और अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

see more..

विकसित भारत के लिए संवैधानिक मूल्यों से निर्देशित सामूहिक प्रयास जरूरी: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

14 Apr 2026 | 8:01 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) उपराष्ट्रपति ने 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए संवैधानिक मूल्यों से निर्देशित सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि एक विकसित भारत समावेशी, समतामूलक, नवाचारी और लोकतांत्रिक सिद्धांतों में निहित होना चाहिए।.

see more..

दिल्ली सरकार ने यमुना बाढ़ सुरक्षा दीवार परियोजना को दी मंजूरी

14 Apr 2026 | 8:01 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली सरकार ने राजधानी में यमुना की बाढ़ से बचाने वाली दीवार के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। .

see more..

सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में किया डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन

14 Apr 2026 | 7:23 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाक विभाग की ओर से यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय के साथ मिल कर आयोजित "एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। .

see more..

पश्चिम एशिया की स्थिति पर सरकार की नजर, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है

14 Apr 2026 | 7:18 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया में निरंतर बदलती स्थिति के मद्देनजर सरकार ऊर्जा आपूर्ति सहित .

see more..