Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:58 Hrs(IST)
भारत


दिल्ली पुलिस ने रेलवे यात्रियों को निशाना बनाने वाले पांच लोगों को पकडा, एक करोड़ रुपये कीमत का सामान बरामद

नयी दिल्ली, 03 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई में दो संगठित महिला गिरोहों का भंडाफोड़ करके पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और एक करोड़ मूल्य के चोरी किए गए सामान को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने बताया कि ये गिरोह राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों, खासकर महिलाओं, को निशाना बना रहे थे।
डीसीपी रेलवे, केपीएस मल्होत्रा ने बताया, "ये गिरोह भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे लिफ्ट और एस्केलेटर का फायदा उठाते थे।"
उन्होंने बताया कि पहला गिरोह, सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर सक्रिय था। यह गुजरात से आया था। यह गिरोह लिफ्टों में महिलाओं को निशाना बनाता था। गिरोह का एक सदस्य पीड़िता का ध्यान भटकाता था और दूसरा चुपके से बैग खोलकर गहनों और घड़ियों की चोरी करता था। एक सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी के बाद 70 लाख मूल्य की संपत्ति बरामद की गयी।
दूसरा गिरोह, दिल्ली के आनंद पर्वत क्षेत्र में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सक्रिय था। यह गिरोह एस्केलेटरों पर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था, जो गहनों और अन्य कीमती सामान से लदी दिखाई देती थीं। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आदतन अपराधी भी शामिल है। इसके खिलाफ 13 पुराने मामले दर्ज थे। इससे कुल 30 लाख मूल्य के गहनों की बरामदगी हुई।
जांच में 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे लिफ्ट और एस्केलेटर पर सतर्क रहें, अपने बैग को हमेशा सामने रखें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
शोभित जितेन्द्र
वार्ता
More News

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने विजय दिवस पर सशस्त्र बलों को दी श्रद्धांजलि

16 Dec 2025 | 1:05 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने वाले सैनिकों की बहादुरी, बलिदान और वीरता को याद करते हुए सशस्त्र बलों को 'विजय दिवस' पर श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

दिल्ली हवाई अड्डे पर 126 उड़ानें रद्द

16 Dec 2025 | 1:01 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 126 उड़ानें रद्द रहीं।.

see more..

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने ईडी के आरोपपत्र को आधारहीन करार दिया

16 Dec 2025 | 12:47 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की ओर से दायर आरोप पत्र को आधारहीन करार दिया है। .

see more..

बंगलादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान भारतीय सेना की वीरता पीढ़ियों के लिये प्रेरणादायक: नरेन्द्र मोदी

16 Dec 2025 | 12:19 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना ने मंगलवार को 'विजय दिवस' के अवसर पर 1971 में सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित शौर्य और साहस को याद किया।.

see more..
दिल्ली हवाई अड्डे पर आज भी रद्द रहीं 60 से अधिक उड़ानें

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज भी रद्द रहीं 60 से अधिक उड़ानें

16 Dec 2025 | 12:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 60 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं। हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली से जाने वाली 33 घरेलू उड़ानें और दिल्ली आने वाली 31 उड़ानें अब तक रद्द होने की सूचना है।हालांकि आज सोमवार की तरह घना कोहरा नहीं था, लेकिन सोमवार को हुई देरी और रद्द रही उड़ानों का असर परिचालन पर आज देखने को मिला।

see more..