Tuesday, Dec 16 2025 | Time 13:43 Hrs(IST)
भारत


दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करना हितधारकों का कर्तव्य : मुर्मू

नयी दिल्ली, 03 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2025 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार देते हुए बुधवार को कहा कि देश के विकास में दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करना सभी हितधारकों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यह कोई दान-पुण्य नहीं है।
श्रीमती मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कहा, "दिव्यांगजन समानता के हकदार हैं। समाज और देश की विकास यात्रा में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना सभी हितधारकों का कर्तव्य है, न कि कोई दान-पुण्य। दिव्यांगजनों की समान भागीदारी से ही किसी समाज को वास्तविक अर्थों में विकसित माना जा सकता है।"
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 का विषय, 'सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए दिव्यांगता-समावेशी समाजों को बढ़ावा' भी इसी प्रगतिशील विचार पर आधारित है।
श्रीमती मुर्मू ने इस बात पर खुशी ज़ाहिर की कि हमारा देश कल्याणकारी मानसिकता से आगे बढ़ते हुए, दिव्यांगजनों के लिये अधिकार-आधारित, सम्मान-केंद्रित व्यवस्था अपना रहा है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का समावेश हमारी राष्ट्रीय विकास यात्रा का एक अभिन्न अंग है। साल 2015 से "दिव्यांगजन" शब्द के प्रयोग का निर्णय दिव्यांगजनों के प्रति विशेष सम्मान प्रदर्शित करने के लिये लिया गया था।
श्रीमती मुर्मू ने कहा, "सरकार दिव्यांगजनों के समावेशन और सशक्तिकरण के लिए पारिस्थितिकी-तंत्र को मजबूत कर रही है। उनके लिये सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास और खेल प्रशिक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान स्थापित किये गये हैं। लाखों दिव्यांगजनों को विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र जारी किये गये हैं, जिससे उन्हें विशेष सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।"
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि दिव्यांगजनों के हितों के लिये सरकार के साथ-साथ समाज को भी जागरूक और सक्रिय रहना चाहिये। इससे सरकार के प्रगतिशील प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की गरिमा, स्वावलंबन और आत्म-सम्मान सुनिश्चित करना सभी नागरिकों का दायित्व है। प्रत्येक नागरिक को सामाजिक और राष्ट्रीय प्रगति के अपने प्रयासों में दिव्यांगजनों को भागीदार बनाने का संकल्प लेना चाहिये।
शादाब, मधुकांत
वार्ता
More News

दिल्ली हवाई अड्डे पर 126 उड़ानें रद्द

16 Dec 2025 | 1:01 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 126 उड़ानें रद्द रहीं।.

see more..

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया -राहुल को राहत, कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया

16 Dec 2025 | 12:58 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने पर पार्टी ने इसे सत्य की जीत करार दिया है।.

see more..

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने ईडी के आरोपपत्र को आधारहीन करार दिया

16 Dec 2025 | 12:47 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की ओर से दायर आरोप पत्र को आधारहीन करार दिया है। .

see more..

बंगलादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान भारतीय सेना की वीरता पीढ़ियों के लिये प्रेरणादायक: नरेन्द्र मोदी

16 Dec 2025 | 12:19 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना ने मंगलवार को 'विजय दिवस' के अवसर पर 1971 में सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित शौर्य और साहस को याद किया।.

see more..
दिल्ली हवाई अड्डे पर आज भी रद्द रहीं 60 से अधिक उड़ानें

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज भी रद्द रहीं 60 से अधिक उड़ानें

16 Dec 2025 | 12:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 60 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं। हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली से जाने वाली 33 घरेलू उड़ानें और दिल्ली आने वाली 31 उड़ानें अब तक रद्द होने की सूचना है।हालांकि आज सोमवार की तरह घना कोहरा नहीं था, लेकिन सोमवार को हुई देरी और रद्द रही उड़ानों का असर परिचालन पर आज देखने को मिला।

see more..