Wednesday, May 13 2026 | Time 01:04 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम-राज्य निर्वाचन आयोग

चंडीगढ़, 06 मई (वार्ता) हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनावों के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रवक्ता के अनुसार, सभी उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को सुगम और व्यवस्थित अनुभव प्रदान किया जाए। इसके तहत मतदान केंद्रों पर स्पष्ट साइनज, हेल्प डेस्क, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि मतदाता आसानी से अपने बूथ तक पहुंच सकें।
विशेष रूप से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और अस्वस्थ मतदाताओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थाएं की जाएंगी। इनके लिए रैंप, व्हीलचेयर और अलग कतारों की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुविधा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए महिला स्टाफ की नियुक्ति, पृथक कतारें और आवश्यकतानुसार अलग व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही मतदान केंद्रों पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट-एड) और जरूरत पड़ने पर पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। जिन केंद्रों पर अधिक भीड़ की संभावना है, वहां अतिरिक्त स्टाफ, वाहनों की व्यवस्था तथा एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी, ताकि कतारों का सुचारू संचालन हो सके।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और मतदाता कल्याण उपायों की निगरानी करेगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
अमित , जांगिड़
वार्ता
More News

विनेश फोगाट मामले में केन्द्रीय खेल मंत्री हस्तक्षेप करें: हुड्डा

12 May 2026 | 10:03 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हूडा ने पहलवान विनेश फोगाट के मामले में केंद्रीय खेल मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। .

see more..

हरियाणा में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर, एजेंसियों में बेहतर समन्वय की जरूरत

12 May 2026 | 9:24 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) हरियाणा आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित बैठक में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया। बैठक में अधिकारियों ने समय पर चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।.

see more..

भिवानी माकपा ने नगरपालिका,अग्निशमन कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन

12 May 2026 | 8:28 PM

भिवानी 12 मई (वार्ता) हरियाणा के भिवानी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला सचिव मंडल ने राज्य सरकार से नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश ने मंगलवार को भिवानी में आंदोलनरत कर्मचारियों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। .

see more..

पंजाब में पंजाबी की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: प्रो. ख्याला

12 May 2026 | 7:29 PM

अमृतसर, 12 मई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो सरचांद सिंह ख्याला ने मंगलवार को राज्य के सीबीएसई से संबद्ध आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा की अनदेखी को गंभीर चिंता का विषय करार दिया। .

see more..

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए पंजाब सरकार ने बनायी उच्चाधिकार प्राप्त समिति: मान

12 May 2026 | 7:25 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पंजाब सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी कर राज्य लौटने वाले अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की नीति तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित कर दी। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने को सिद्धांततः मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि नीति का ढांचा तय समय सीमा में तैयार किया जाये, ताकि प्रशिक्षित, अनुशासित और कुशल युवा पंजाब के सामाजिक एवं आर्थिक विका.

see more..