Wednesday, Mar 11 2026 | Time 09:02 Hrs(IST)
भारत


नफ़रत फैलाने में लगी रहती है भाजपा: आप

नफ़रत फैलाने में लगी रहती है भाजपा: आप

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर त्यौहार से पहले भाजपा इस काम में लग जाती है कि कैसे देश के अंदर लोगों के बीच नफरत फैलाई जाए।

आप नेता और सांसद संजय सिंह ने आज कहा कि भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। लोग कोई भी त्योहार शांति से नहीं मना सकते हैं। हर त्यौहार के आने से एक सप्ताह पहले से मीडिया और प्रशासन नफरत फैलाने के काम में लग जाता है। लोग अपना त्यौहार मनाएंगे या फिर इनकी रोज की नौटंकी पर दिमाग लगाएंगे। भाजपा हर त्यौहार से पहले पूरे देश में माहौल खराब करने का काम करती है। यह बहुत बड़ा गुनाह और अपराध है। भाजपा के लोग दिन-रात नफरती एजेंडे में लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि डिलिमिटेशन के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी दक्षिण के राज्यों के साथ है। किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। अभी की परिस्थितियों में केद्र सरकार पंजाब का भी प्रतिशत कम कर रही है। पंजाब पूर्ण राज्य है और वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। पंजाब का संसद में प्रतिनिधित्व का आंकड़ा भी कम किया जा रहा है। भाजपा को लग रहा है कि जिन राज्यों में उसका प्रभाव है, वहां सीटों को बढ़ा लेंगे। इसके बाद विश्वगुरु जब तक जीवित हैं, तब तक देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। लेकिन हम लोग विश्वगुरु की पार्टी को ऐसा नहीं करने देंगे।

आप नेता ने कहा कि भाजपा सारे इतिहास को स्कूलों में बच्चों को पढ़ाए। भाजपा और उसकी मातृ संस्था आरएसएस ने आजादी के आंदोलन में क्या किया, उसे भी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। आरएसएस के इतिहास को देश के हर बच्चे को पढ़ाना चाहिए। आरएसएस ने भारत के तिरंगे का विरोध किया। आरएसएस ने 52 साल तक अपने नागपुर मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। 1942 के आंदोलन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेज गवर्नर को चिट्ठी लिखी थी कि आजादी के आंदोलन को कुचल देना चाहिए। हमारे आंदोलनकारियों के साथ गद्दारी करने वाले आरएसएस का इतिहास अभी ज्यादा पुराना नहीं हुआ है, उसे भी स्कूलों में पढ़ाना चाहिए, ताकि लोगों को पता चले कि वे किस पार्टी के साथ खड़े हैं।

आजाद सैनी

वार्ता

More News

भारतीय विमान सेवा कंपनियां रियाद के लिए गुरुवार से शुरू करेंगी उड़ानें

11 Mar 2026 | 6:47 AM

नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) भारतीय विमान सेवा कंपनियां सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए 12 मार्च से उडानें शुरू करेंगी।.

see more..

एलपीजी संकट पर प्रियंका का सरकार पर हमला, कहा संकट गहराता जा रहा है

10 Mar 2026 | 11:20 PM

नयी दिल्ली 10 मार्च (वार्ता) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को संसद भवन में देश में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा हालात में संकट और गहराने वाला है।.

see more..

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस के टिकट 12 मार्च से होंगे महंगे

10 Mar 2026 | 10:53 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने 12 मार्च से घरेलू मार्गों पर टिकट पर 399 रुपये ईंधन शुल्क लगाने की घोषणा की है। .

see more..

सरकार के आदेश के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की एलपीजी उत्पादन बढ़ाने की घोषणा

10 Mar 2026 | 10:41 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद अपनी जामनगर रिफाइनरी में रसोई गैस (एलपीजी) का उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की है।.

see more..

एयर इंडिया के टिकट 12 मार्च से होंगे महंगे

10 Mar 2026 | 10:27 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने 12 मार्च से घरेलू मार्गों पर टिकट पर 399 रुपये ईंधन शुल्क लगाने की घोषणा की है। .

see more..