Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:50 Hrs(IST)
भारत


पवन हंस का नार्वे की कंपनी से समझौता, इलेक्ट्रिक सीप्लेन में सहयोग की संभावना का पता लगाएंगे

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी पवन हंस लिमिटेड ने बुधवार को नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस (अलफ्लाई) के साथ अगली पीढ़ी की हरित विमानन प्रौद्योगिकियों, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक सीप्लेन समाधानों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।
इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू तथा नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।
समझौते पर पवन हंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार नागदावने तथा नोएमी एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक फ्रांस्वा लिथुन ने हस्ताक्षर किये।
प्रस्तावित सहयोग का उद्देश्य इलेक्ट्रिक सीप्लेन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण, तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान तथा कार्यशालाओं का आयोजन और व्यवहार्यता अध्ययन है।
श्री नायडू ने कहा, "यह सहयोग नागरिक उड्डयन क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं को सुदृढ़ करने और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने की हमारी व्यापक सोच को दर्शाता है।"
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल देश में सीप्लेन संचालित करना नहीं है, बल्कि 'मेक इन इंडिया' विजन के अनुरूप देश में ही उनका निर्माण भी करना है। बजट में सीप्लेन के स्वदेशी निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रोत्साहन तथा संचालन में सहायता हेतु सीप्लेन वीजीएफ योजना शुरू करने का प्रस्ताव है। यदि वैश्विक तकनीकी साझेदारियों को भारत की विनिर्माण क्षमता के साथ जोड़ा जाये तो हम घरेलू और क्षेत्रीय स्तर पर सीप्लेन की मांग को पूरी कर सकते हैं।"
पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा सीप्लेन को प्रोत्साहित करने के लिए किये गये उपायों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सीप्लेन संचालन के लिए दिशानिर्देश जारी किये गये हैं, नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है तथा हितधारकों को प्रोत्साहित करने के लिए देशभर में एक प्रदर्शन उड़ान भी आयोजित की गयी है।
नोएमी एयरोस्पेस अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक सीप्लेन तकनीक के विकास में कार्यरत है तथा इसके विकास कार्यक्रम को नॉर्वे सरकार का वित्तीय सहयोग प्राप्त है।
अजीत शोभित
वार्ता
More News

फांसी की सजा को चुनौती देने वाली याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज किया

18 Aug 2026 | 2:12 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मौत की सजा के निष्पादन के लिए फांसी की प्रक्रिया को हटाने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए उसे खारिज कर दिया है लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस मुद्दे पर पुनर्विचार का रास्ता खुला रहेगा.

see more..

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से कथित मारपीट की एनएसयूआई ने की कड़ी निंदा

18 Aug 2026 | 2:08 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ सेंटर-2 में एक प्रोफेसर के साथ कथित मारपीट की घटना की नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कड़ी निंदा की है। संगठन ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा, भय और दबाव की संस्कृति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।.

see more..

झारखंड के छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होना अच्छा, लेकिन उनके सवालों के मिलें जवाब : राहुल

18 Aug 2026 | 1:46 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड के छात्रों और राज्य सरकार के बीच सहमति बनने और छात्रों की भूख हड़ताल समाप्त होने पर खुशी जताई लेकिन कहा कि छात्रों के सवालों के जवाब मिलने चाहिए।.

see more..
जाति गणना पर मोदी सरकार ने फिर मारी पलटी : कांग्रेस

जाति गणना पर मोदी सरकार ने फिर मारी पलटी : कांग्रेस

18 Aug 2026 | 12:34 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने जाति आधारित जनगणना को लेकर मोदी सरकार पर फिर यू-टर्न लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जाति आधारित जनगणना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि 21 सितंबर 2021 को मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में जाति गणना की मांग को स्पष्ट रूप से खारिज किया था।

see more..
भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

18 Aug 2026 | 12:20 PM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

see more..