Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:50 Hrs(IST)
भारत


पान मसाला के सभी पैकेट पर खुदरा विक्रय मूल्य 01 फरवरी से अनिवार्य

नयी दिल्ली, 03 दिसंबर (वार्ता) सरकार ने पान मसाला के सभी पैकेट पर 01 फरवरी 2026 से खुदरा विक्रय मूल्य (आरएसपी) लिखना अनिवार्य कर दिया है।
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शिता बढ़ाना और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत अनुपालन आसान बनाना है।
उपभोक्ता मामले मंत्रालय ने इससे संबंधित वैधानिक माप-तौल (पैकेज्ड उत्पाद) दूसरा (संशोधन) नियम, 2025 को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नये नियम 01 फरवरी 2026 से लागू होंगे। पान मसाला के सभी विनिर्माताओं, पैकरों और आयातकों से पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
पहले 10 ग्राम या उससे छोटे पैकेटों को आरएसपी लिखने से छूट थी। अब यह छूट समाप्त कर दी गयी है। खुदरा विक्रय मूल्य के साथ वैधानिक माप-तौल (पैकेज्ड उत्पाद) नियमों के तहत जरूरी सभी घोषणाएं अब छोटे पैकेटों के लिए भी जरूरी कर दिये गये हैं।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News
दिल्ली हवाई अड्डे पर 126 उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाई अड्डे पर 126 उड़ानें रद्द

16 Dec 2025 | 2:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 126 उड़ानें रद्द रहीं।.

see more..
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया -राहुल को राहत, कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया -राहुल को राहत, कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया

16 Dec 2025 | 2:00 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने पर पार्टी ने इसे सत्य की जीत करार दिया है।

see more..

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने विजय दिवस पर सशस्त्र बलों को दी श्रद्धांजलि

16 Dec 2025 | 1:05 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने वाले सैनिकों की बहादुरी, बलिदान और वीरता को याद करते हुए सशस्त्र बलों को 'विजय दिवस' पर श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू अदालत ने ईडी के आरोपपत्र को आधारहीन करार दिया

16 Dec 2025 | 12:47 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)की ओर से दायर आरोप पत्र को आधारहीन करार दिया है। .

see more..

बंगलादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान भारतीय सेना की वीरता पीढ़ियों के लिये प्रेरणादायक: नरेन्द्र मोदी

16 Dec 2025 | 12:19 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय सेना ने मंगलवार को 'विजय दिवस' के अवसर पर 1971 में सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित शौर्य और साहस को याद किया।.

see more..