Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:51 Hrs(IST)
भारत


पोषण पखवाड़ा में बच्चों के मस्तिष्क विकास पर रहेगा विशेष फोकस

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देशभर में नौ से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा-2026 का आयोजन कर रहा है। इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ नौ अप्रैल को विज्ञान भवन में होगा।
अभियान के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक उपस्थित रहेंगे।
पोषण पखवाड़े की इस वर्ष की थीम ''जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना'' रखी गई है। मंत्रालय के अनुसार, बच्चे के जीवन के शुरुआती छह वर्ष, विशेषकर पहले 1,000 दिन, मस्तिष्क और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, छह वर्ष की आयु तक मस्तिष्क का 85 प्रतिशत से अधिक विकास हो जाता है।
पोषण पखवाड़े के दौरान मातृ एवं शिशु पोषण, स्तनपान को बढ़ावा, बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए प्रोत्साहन, खेल-आधारित शिक्षा, स्क्रीन टाइम में कमी और आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। देशभर के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान, पोषण पंचायत, शिक्षण गतिविधियां और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि एक स्वस्थ बच्चा ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है और पोषण अभियान एक जन आंदोलन के रूप में कुपोषण को समाप्त करने की दिशा में काम कर रहा है।
तिवारी , जांगिड़
वार्ता
More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 अप्रैल)

15 Apr 2026 | 8:12 AM

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:.

see more..

बाबासाहेब के विचार आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे: बिरला

14 Apr 2026 | 9:47 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि बाबासाहेब ने राष्ट्र को एक नयी दिशा और दृष्टि दी तथा राष्ट्र निर्माण की एक सुदृढ़ नींव रखी है। .

see more..

मोदी कल कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे

14 Apr 2026 | 9:38 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगे जहां वह मंड्या ज़िले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए : विशेषज्ञ

14 Apr 2026 | 9:04 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकार कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए। .

see more..

मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया पर की स्थिति पर चर्चा की

14 Apr 2026 | 8:27 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति और विशेष रूप से हार्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन के बारे में चर्चा की।.

see more..