Monday, Sep 7 2026 | Time 18:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल, बिहार में बाढ़ का खतरा, दामोदर प्राधिकरण ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दुर्गापुर/पटना, 02 सितंबर (वार्ता) जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (डीवीआरआरसी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के सिंचाई विभाग को बाढ़ के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी करने को कहा है। वहीं, पटना प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी है।
केंद्रीय जल आयोग के अधीन डीवीआरआरसी ने दामोदर नदी पर मैथन और पंचेत जलाशयों से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। समिति के सदस्य सचिव संजीव कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सहायक नदियों से जलाशयों में तेजी से पानी पहुंच रहा है और गुरुवार सुबह तक जल निकासी और बढ़ायी जा सकती है।
बढ़ते जलस्तर से पूर्व बर्दवान, हुगली और हावड़ा जैसे निचले इलाकों में गुरुवार को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। दुर्गापुर स्थित दामोदर बैराज से जल निकासी बढ़ाकर 1,11,600 क्यूसेक कर दी गयी है। बैराज में जलस्तर 210.80 फुट पहुंच गया है, जबकि अधिकतम निर्धारित स्तर 211.50 फुट है।
दक्षिण बंगाल के प्रमुख नदी घाटियों में रातभर हुई भारी बारिश के बाद जल निकासी में वृद्धि की गयी है।
इधर, पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश और बाणसागर बैराज तथा इंद्रपुरी जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अधिकारियों को संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
कमजोर तटबंधों के पास रेत की बोरियां, नायलॉन के क्रेट, ट्रैक्टर और जनरेटर सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध रखने तथा कर्मचारियों की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।
राहत शिविरों में पेयजल, शौचालय, प्रकाश, भोजन और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सामुदायिक रसोई और चिकित्सा शिविर संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। चिकित्सा शिविरों में जीवनरक्षक दवाओं के अलावा सांप और कुत्ते के काटने की दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा गया है।
आपात स्थिति में समन्वय और सूचना संग्रह के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय कर दिया गया है।
शादाब
वार्ता
More News

तेलंगाना में 93 लाख 'बिना मैपिंग और गड़बड़ी वाले' मतदाताओं की जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी

07 Sep 2026 | 6:24 PM

हैदराबाद, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) चुनाव आयोग समन्वय समिति के अध्यक्ष पुलिपति राजेश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत 'बिना मैपिंग और गड़बड़ी' वाली सूची में शामिल 93 लाख मतदाताओं की जानकारी अगले कुछ दिनों में ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। .

see more..

चंपावत में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, एक की मौत, चार घायल

07 Sep 2026 | 6:09 PM

चंपावत, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग-309ए (एनएच-309ए) घाट-पनार रोड पर सोमवार को कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।.

see more..

बंगाल में खान-पान का चुनाव निजी मामला है, बागेश्वर बाबा ने अपनी राय रखी: सामिक भट्टाचार्य

07 Sep 2026 | 6:05 PM

कोलकाता, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने खान-पान को निजी मामला बताते हुए बागेश्वर बाबा यानि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन नहीं करने के सुझाव को उनका नितांत निजी विचार बताया है।.

see more..

ज्योलिकोट संक्रमण मामले में डीएम और सीएमओ 24 घंटे के अंदर तलब

07 Sep 2026 | 5:47 PM

नैनीताल, 07 सितम्बर (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल जिला मुख्यालय से सटे ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण गांवों में फैले संक्रमण के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी (डीएम) नैनीताल और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को 24 घंटे के अंदर तलब किया है। .

see more..

कविता ने हनमकोंडा में छात्रों की रैली का नेतृत्व किया, शुल्क वापसी की मांग की

07 Sep 2026 | 5:36 PM

हनमकोंडा, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा से हनमकोंडा कलेक्ट्रेट तक छात्रों की एक रैली का नेतृत्व करते हुए शुल्क वापसी और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की।.

see more..