Friday, Feb 13 2026 | Time 12:51 Hrs(IST)
भारत


बिहार में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं:चुनाव आयोग

नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है और प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।
आयोग ने एक बयान में कहा कि कुछ लोग प्रक्रिया में बदलाव की अफवाह फैला रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ‘ विशेष गहन पुनरीक्षण’ प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा , ‘ बिहार एसआईआर का प्रारंभिक चरण पूरा हो गया है, प्रपत्रों की छपाई और वितरण लगभग पूरा हो गया है, एसआईआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जैसा कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही थी। ’
आयोग ने कहा है कि अब तक राज्य भर में 1.69 करोड़ (21.46%) गणना-प्रपत्र एकत्र किए जा चुके हैं और, 7.25 प्रतिशत गणना-पत्र आयोग के आनलाइन ऐप ईसीआईनेट पर अपलोड किए गए है। आयोग का कहना है कि मतदाता सूची सूची पुनरीक्षण का काम मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से कार्यान्वित किया जा रहा है।
बयान में कहा गया है कि आयोग के निर्देशों के अनुसार आगामी पहली अगस्त को जारी किए जाने वाले मसौदा मतदाता सूची में उन व्यक्तियों के नाम शामिल होंगे जिनके गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं। इसके लिए मतदाता 25 जुलाई से पहले किसी भी समय अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
आयोग ने कहा है , ‘मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, यदि कोई दस्तावेज कम है, तो ईआरओ दावा और आपत्ति अवधि में जांच के दौरान उन मतदाताओं से ऐसे दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं, जिनका नाम मसौदा मतदाता सूची में है। ”
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा है, ‘ आयोग ने पिछले चार महीनों में, सभी 4,123 ईआरओ, सभी 775 डीईओ और सभी 36 सीईओ ने, 28,000 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग 5,000 बैठकें कीं। निर्वाचन आयोग ने भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया और उनसे मुलाकात का दौर भी जारी है। कोई भी राजनीतिक दल किसी न किसी कारणवश मतदाता सूची से संतुष्ट नहीं था।”
इस बीच बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी रविवार को एक बयान जारी किया कि “बिहार में सूचियों की समीक्षा का काम चुनाव आयोग के दिनांक 24 जून के आदेश के अनुसार चल रहा है। उस आदेश के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को जारी किए जाने वाले मसौदा मतदाता सूची में उन मौजूदा मतदाताओं के नाम शामिल होंगे जिनके गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं।”
मनोहर, मधुकांत
वार्ता
More News

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

13 Feb 2026 | 11:17 AM

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित
आजाद, जितेंद्र
वार्ता.

see more..
मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो को बताया ‘भरोसेमंद आवाज़’,  ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव

मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो को बताया ‘भरोसेमंद आवाज़’, ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव

13 Feb 2026 | 9:56 AM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस के मौके पर शुक्रवार को रेडियो की तारीफ करते हुए इसे एक ‘भरोसेमंद आवाज़’ बताया जो पूरे भारत में दूर-दराज के गांवों से लेकर हलचल भरे शहरों तक लाखों लोगों को जोड़ता रहता है। साथ ही नागरिकों से अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के आने वाले एपिसोड के लिए अपने सुझाव साझा करने की अपील की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कहा कि विश्व रेडियो दिवस एक ऐसे माध्यम का जश्न मनाने का अवसर है जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है। प्रधानमंत्री रेडियो के साथ अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके मासिक रेडियो संबोधन ने सार्वजनिक भागीदारी और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने में रेडियो की स्थायी शक्ति को प्रदर्शित किया है।

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 14 फरवरी)

13 Feb 2026 | 8:19 AM

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।.

see more..

केरल चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, चेन्निथला को प्रचार की अहम जिम्मेदारी

12 Feb 2026 | 11:11 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए गुरुवार को 'प्रचार समिति' और 'घोषणापत्र समिति' के गठन को मंजूरी दे दी। .

see more..

ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के आह्वान से विपक्ष शासित राज्यों में जनजीवन ठप

12 Feb 2026 | 10:49 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं और अन्य मुद्दों के विरोध में दस ट्रेड यूनियनों द्वारा गुरुवार को आहूत 24 घंटे के भारत बंद का देश भर में मिला-जुला असर देखने को मिला।.

see more..