Wednesday, May 13 2026 | Time 00:44 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मथुरा में प्राथमिक विद्यालय में स्टेशनरी बैंक की स्थापना

मथुरा, 6 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई में संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए स्कूल परिसर में ‘स्टेशनरी बैंक’ की स्थापना की है। इस पहल के तहत अब विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन, रबर, कलर, कटर, पहाड़े और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर छात्र-छात्राएं स्वयं इस बैंक से सामग्री लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार परिषदीय स्कूलों में सरकार द्वारा किताबें, ड्रेस, जूते और बस्ते तो उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन कॉपी-पेंसिल जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कमी अक्सर बच्चों की पढ़ाई में बाधा बनती है। अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिससे कई बार वे स्कूल आने से भी कतराते हैं।
‘स्टेशनरी बैंक’ का शुभारंभ अग्रवाल समाज संगठन के अध्यक्ष एवं उद्योगपति उमेश अग्रवाल तथा होटल विरासत के निदेशक मोहित गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश पाठक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई संसाधनों के अभाव में बाधित न हो और शिक्षा के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़े।
इस अवसर पर उमेश अग्रवाल ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद छात्र मुख्यधारा में बने रहेंगे। वहीं मोहित गोयल ने बताया कि आगे के चरण में मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, धर्मेंद्र उपाध्याय, कन्हैया अग्रवाल, अचल कुमार, प्रेमचंद, गीता सक्सेना, बिंदु शर्मा, पूजा रानी, ममता रानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक डॉ. जगदीश पाठक ने किया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 80 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

12 May 2026 | 8:35 PM

ग्रेटर नोएडा, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र भनौता गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।.

see more..

सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो मरे

12 May 2026 | 8:26 PM

सीतापुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरमी गांव निवासी मोहित कुमार (35) ट्रैक्टर पर कीटनाशक छिड़काव करने वाला टैंकर लगाकर घर वापस लौट रहा था। मंगलवार शाम गजोधरपुर के पास सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस दौरान बाइक सवार कपिल (50) निवासी इमलिया सुल्तानपुर भी वाहन समेत खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को स.

see more..

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग में फंसे दो ठेकेदार, एफआईआर दर्ज

12 May 2026 | 8:24 PM

वाराणसी, 12 मई (वार्ता) वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण में व्यापक अनियमितताओं का प्रकरण सामने आया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में धांधली को गंभीरता से लेते हुए डूडा ने दो ठेकेदारों के खिलाफ रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।.

see more..

हमीरपुर में फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाये शिक्षक की सेवा होगी समाप्त

12 May 2026 | 8:22 PM

हमीरपुर, 12 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला प्रशासन ने शिक्षक द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र को मंगलवार को निरस्त कर दिया और प्रमाण पत्र के आधार पर प्राप्त प्राथमिक विद्यालय की नौकरी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में संलिप्त राजस्व कर्मियों के खिलाफ विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी केडी शर्मा ने मंगलवार को बताया कि राठ कस्बा निवासी सत्यप्रकाश सिंह ने वर्ष 2004 में स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लोटन सिंह वर्मा का पौत्र दर्शाते हुए स्वतंत्रता संग्.

see more..

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

12 May 2026 | 8:17 PM

मुरादाबाद, 12 मई (वार्ता) लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा कांकॉर्स निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण के चलते 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, ओरिजिनेशन और मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 15 मई से 23 जून तक लखनऊ स्टेशन के बजाय आलमनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंग.

see more..