Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:53 Hrs(IST)
भारत


मोदी ने विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

मोदी ने विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम, केरल और पुड्डुचेरी के मतदाताओं से विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।




प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर तीनों राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाओं के लिए अलग-अलग संदेश में लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।


 


असम के लिए उन्होंने लिखा, "असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र एवं जन कर्तव्य का उत्सव बनाएंगे।"


 


उन्होंने पुडुचेरी के लिए लिखा, “पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू होने के उपलक्ष्य में, मैं सभी मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील करता हूं। पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने में हर वोट मायने रखता है।”


 


श्री मोदी ने केरल के लिए लिखा, “केरल की जनता से 2026 के विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं। रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना को और ज्यादा सशक्त बनाएगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं एवं महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।”


 


उल्लेखनीय है कि असम, पुड्डुचेरी और केरल विधानसभाओं के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो चुका है।


 


अभय

वार्ता

More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 अप्रैल)

15 Apr 2026 | 8:12 AM

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:.

see more..

बाबासाहेब के विचार आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे: बिरला

14 Apr 2026 | 9:47 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि बाबासाहेब ने राष्ट्र को एक नयी दिशा और दृष्टि दी तथा राष्ट्र निर्माण की एक सुदृढ़ नींव रखी है। .

see more..

मोदी कल कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे

14 Apr 2026 | 9:38 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगे जहां वह मंड्या ज़िले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए : विशेषज्ञ

14 Apr 2026 | 9:04 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकार कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षित गर्भपात को नैतिक बहस के बजाय स्वास्थ्य और अधिकार के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए। .

see more..

मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया पर की स्थिति पर चर्चा की

14 Apr 2026 | 8:27 PM

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति और विशेष रूप से हार्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन के बारे में चर्चा की।.

see more..