पार्लियामेंटPosted at: Aug 5 2026 4:43PM यात्रियों को शुद्ध और कीटाणुरहित पानी मुहैया कराने के लिए रेलवे देशभर में 19 रेल नीर संयंत्र चला रही:नयी दिल्ली 05 अगस्त (वार्ता) रेलवे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को शुद्ध और कीटाणुरहित पानी मुहैया कराने के लिए देश भर में 19 रेल नीर संयंत्र संचालित कर रही है और इनमें से प्रत्येक संयंत्र प्रति दिन एक लाख बोतलबंद जल तैयार करने की क्षमता है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पीडीडब्ल्यू 'रेल नीर' की मांग की पूर्ति देशभर में पहले से संचालित रेल नीर संयंत्रों के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को भारतीय रेलवे की आवश्यकता और रेल नीर की मांग के अनुसार चिह्नित स्थानों पर नये रेल नीर संयंत्र स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।उन्होंने बताया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत एक रेल नीर संयंत्र को स्थापित करने की अनुमानित लागत लगभग 10 करोड़ रुपये है। इस लागत में प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) शेड का निर्माण और संयंत्र तथा मशीनरी लगाना शामिल है। भूमि की लागत इसमें शामिल नहीं है।मौजूदा समय में देश भर में संचालित हो रहे 19 रेल नीर संयंत्रों की सूची इस प्रकार है: संयंत्र..........राज्य 1.नांगलोई...............दिल्ली 2. दानापुर..............बिहार3.अंबरनाथ...........महाराष्ट्र4.पालुर..............तमिलनाडु5.मानेरी.............मध्य प्रदेश6.अमेठी............उत्तर प्रदेश7.नागपुर..........महाराष्ट्र8.ऊना.............हिमाचल प्रदेश9.हापुड़..........उत्तर प्रदेश10. जागीरोड....असम11.सांकराइल ...पश्चिम बंगाल12.कोटा.....राजस्थान13.मंडीदीप...मध्य प्रदेश14.साणंद.... गुजरात15.भुसावल....महाराष्ट्र16.भुवनेश्वर....ओडिशा 17.बिलासपुर...छत्तीसगढ़18.सिम्हाद्री ....आंध्र प्रदेश19. विजयवाड़ा...आंध्र प्रदेशसंतोष, मधुकांत वार्ता