Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:13 Hrs(IST)
बिजनेस


राजकोषीय घाटा पहली तिमाही में बजट अनुमान के 18.15 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के अनुमान के 18 प्रतिशत से अधिक रहा है।
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सरकार के आय-व्यय का मासिक लेखा-जोखा जारी किया। इसमें बताया गया है कि अप्रैल से जून के दौरान सरकार का कुल व्यय 13,57,076 करोड़ रुपये रहा जो बजट अनुमान का 25.4 प्रतिशत है। इसी अवधि में कुल आमदनी 10,49,243 करोड़ रुपये रहे जो प्राप्तियों के बजट अनुमान का 28.7 प्रतिशत है।
इस प्रकार, राजकोषीय घाटा 3,07,833 करोड़ रुपये रहा। यह बजट अनुमान का 18.15 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में राजकोषीय घाटे का अनुमान 16,95,768 करोड़ रुपये रखा गया था।
मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तिमाही के दौरान कुल 10,49,243 करोड़ रुपये की प्राप्तियों में 6,36,576 करोड़ रुपये कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध प्राप्त), 3,77,664 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 35,003 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान केंद्र द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 2,63,336 करोड़ रुपये दिये गये हैं। यह पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में 63,605 करोड़ रुपये कम है।
कुल 13,57,076 करोड़ रुपये के व्यय में से 10,16,818 करोड़ रुपये राजस्व खाते पर और 3,40,258 करोड़ रुपये पूंजीगत खाते पर व्यय हुए हैं। कुल राजस्व व्यय में से 3,46,414 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के लिए और 1,14,812 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में हैं।
अजीत अशोक
वार्ता
More News

मारुति सुजुकी ने 38 महीने में किया दो लाख फ्रोनएक्स का निर्यात, एसयूवी श्रेणी में नया रिकॉर्ड

18 Aug 2026 | 12:23 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसके एसयूवी 'फ्रोनेक्स' की दो लाख इकाइयों के निर्यात का आंकड़ा रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। .

see more..

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकास: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शीर्ष समिति की बैठक

17 Aug 2026 | 10:36 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता)। वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (एनआईसीडीआईटी) की शीर्ष निगरानी समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की।वित्त मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एनआईसीडीपी) के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के अगले चरण की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गयी।.

see more..

ग्लोबल इम्पैक्ट फ़ोर का दूसरा संस्करण 5-6 सितंबर को मुंबई में, होगा ब्रिक्स देशों की संस्कृति का उत्सव

17 Aug 2026 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) मीडिया, कौशल निवेश परामर्श जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत एपी ग्लोबल के ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम (जीआईएफ) का दूसरा संस्करण ब्रिक्स देशों के बीच संस्कृत, सभ्यतागत विरासत और व्यवसायिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 5–6 सितंबर को मुंबई में आयोजित किया जायेगा।.

see more..

खरीफ की बुवाई धीमी, धान का रकबा अभी पिछले साल से 14.37 लाख हेक्टेयर कम

17 Aug 2026 | 9:07 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ बुवाई सत्र में धान, दलहन, तिलहन, कपास और गन्ने की की बुवाई की रफ्तार पिछले साल की तुलना में धीमी है।.

see more..

सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो ने की भारत के टॉप 40 युवा नवप्रवर्तकों की घोषणा

17 Aug 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने सोमवार को 'सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो' के टॉप 40 सेमी-फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा की जो उन्हें अपने आसपास की चुनौतियों को पहचानने और मेंटरशिप, प्रौद्योगिकी, प्रोटोटाइप के माध्यम से और प्रायौगिक ज्ञान के जरिये अपने आइडिया को समाधान में बदलने का मंच देता है।.

see more..