Saturday, Mar 7 2026 | Time 15:14 Hrs(IST)
भारत


रॉयटर्स के X अकाउंट को ब्लॉक करना माइक्रोब्लॉगिंग साइट की गलती: भारत

नयी दिल्ली, 6 जुलाई (वार्ता) भारत सरकार ने आज कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के X अकाउंट को ब्लॉक करने का कोई निर्देश नहीं दिया है और अकाउंट को ब्लॉक करना माइक्रोब्लॉगिंग साइट की ओर से एक ‘‘गलती” है।
केन्द्र सरकार की यह टिप्पणी भारत में रॉयटर्स के X अकाउंट पर दिखाए गए एक नोटिस के जवाब में आई है जिसमें कहा गया है कि कानूनी मांग के अनुरूप इसे “विदहेल्ड” किया गया था।
अधिकारी ने हाल ही में ऐसी कोई मांग करने से इनकार करते हुए कहा कि इस मामले में एक्स से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने एक आदेश जारी किया था। लेकिन X ने अब इसे लागू किया है, जो उनकी ओर से एक गलती है।”
इस बीच समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ,अब तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की।
रिपोर्टों के अनुसार, भारत में केवल रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी और रॉयटर्स वर्ल्ड के आधिकारिक अकाउंट X पर बंद हैं। लेकिन इसके अन्य संबद्ध हैंडल, जिनमें रॉयटर्स टेक न्यूज़, रॉयटर्स फैक्ट चेक, रॉयटर्स एशिया और रॉयटर्स चाइना आदि X पर देखे जा सकते हैं। थॉमसन रॉयटर्स की समाचार एजेंसी डिवीजन रॉयटर्स में करीब 2,500 पत्रकार और 600 फोटो जर्नलिस्ट हैं।
यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि X की नीति के अनुसार अगर उन्हें किसी देश की सरकार या अदालत से कानूनी आदेश मिलता है तो वे उस देश में संबंधित सामग्री या अकाउंट को प्रतिबंधित कर सकते हैं।
जितेन्द्र, मधुकांत
वार्ता
More News

राष्ट्रीय राजधानी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य है : सूद

07 Mar 2026 | 2:47 PM

नयी दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा, शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है। .

see more..

एनएचआरसी के हस्तक्षेप से थाईलैंड से छह भारतीय श्रमिकों को मुक्त कराया गया

07 Mar 2026 | 1:49 PM

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्वतः हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड में एक नियोक्ता की यातना झेल रहे छह भारतीय श्रमिकों को मुक्त करा लिया। .

see more..
जन औषधि दिवस पर मोदी ने किफायती स्वास्थ्य सेवा पर दिया जोर

जन औषधि दिवस पर मोदी ने किफायती स्वास्थ्य सेवा पर दिया जोर

07 Mar 2026 | 1:17 PM

नयी दिल्ली, 07 मार्च (मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार की प्रमुख सस्ती दवा पहल सभी नागरिकों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना ने लाखों लोगों को काफी कम कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली दवाएं पाने में मदद की है।

see more..
भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार: सरकारी सूत्र

भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार: सरकारी सूत्र

07 Mar 2026 | 12:57 PM

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला में आयी बाधा के बीच सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि देश के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार है। पेट्रोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने बताया कि इस समय देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। इसके अलावा शोधित उत्पादों का भी 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। दोनों मिलाकर कुल भंडार सात सप्ताह से अधिक का है।

see more..
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा

07 Mar 2026 | 12:42 PM

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है।

see more..