Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:04 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ललितपुर में बाईकों की आमने सामने हुई टक्कर से बाईक सवार साले की मौत एवं जीजा घायल

ललितपुर 03 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज बुधवार को दो बाईकों की हुई आमने सामने टक्कर में साले की मौत हो गई एवं जीजा घायल हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पटौरा कलां निवासी अजय रायकवार 23 वर्ष व मध्य प्रदेश के अशोकनगर अंतर्गत कुटेरा निवासी अपने जीजा गोलू 28 वर्ष के साथ अपनी अलग-अलग बाईकों से अपने रिश्तेदार के यहां शादी में ग्राम पंचौरा गये थे व शादी में शामिल होकर वह दोनों अपनी-अपनी बाइकों से ललितपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी ग्राम मड़वारी के पास सामने से आ रही बाइक ने अजय की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर बाईक सहित गिर गया व पीछे से आ रहे गोलू की बाइक सड़क पर गिरी अजय की बाइक से टकरा गई, जिससे गोलू भी घायल होकर बाईक सहित गिर गया, जब वहां पर उपस्थित राहगीरों ने देखा तो 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त अजय को मृत घोषित कर दिया व घायल गोलू को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक अजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजकर जांच प्रारम्भ कर दी।
सं सैनी
वार्ता
More News

बांदा पुलिस ने बिछड़े बालक को दस साल बाद मां से मिलाया

12 Dec 2025 | 9:32 PM

बांदा 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को पुलिस द्वारा छह वर्ष की उम्र में बिछड़े एक बच्चे को 10 वर्ष बाद उसकी मां सुपुर्द किया गया।.

see more..

आपके निर्णय राष्ट्र की दिशा तय करेंगे : डॉ. सारस्वत

12 Dec 2025 | 9:29 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) “आने वाले वर्षों में आपके निर्णय न केवल आपकी व्यक्तिगत यात्रा को आकार देंगे, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी तय करेंगे।” यह प्रेरक संदेश नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत ने आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 105वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया।.

see more..

पति-पत्नी ने मिलकर की थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या

12 Dec 2025 | 9:28 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा पटेल की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का दायरा बढ़ा, अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

12 Dec 2025 | 9:26 PM

लखनऊ 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शीतकालीन मौसम के बीच घने कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों विशेषकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसी के मद्देनज़र अगले 2–3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा उसके बाद 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। .

see more..

माघ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ सौम्यता से पेश आयेगी पुलिस

12 Dec 2025 | 8:20 PM

प्रयागराज, 12 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस के जवानो को निर्देश दिये गये है कि वे माघ मेले में आये श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करें।.

see more..