Wednesday, Apr 15 2026 | Time 10:06 Hrs(IST)
दुनिया


विक्रम मिसरी और विनय क्वात्रा ने भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया

वाशिंगटन 08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका की यात्रा पर आए विदेश सचिव विक्रम मिसरी और वाशिंगटन में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने बुधवार को यहां भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया।
भारतीय दूतावास ने कहा है कि यह पोर्टल दोनों देशों को द्विपक्षीय व्यापार को वार्षिक 500 अरब डालर तक पहुंचाने के मिशन- 500 की ओर अग्रसर होने में मदद करेगा। इस अवसर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का विशेष संदेश सुनाया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
श्री गोयल ने वीडियो संदेश में कहा,"भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल के वर्चुअल लॉन्च को संबोधित करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह एक दूरदर्शी पहल है जो भारतीय निर्यातकों और अमेरिकी आयातकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने में सहायक होगी, जिससे हमारी द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के व्यापक अवसर मिलेंगे।"
भारतीय दूतावास ने कहा है कि यह पोर्टल भारत और भारत के बीच व्यापार की पूरी क्षमता को उजागर करने की दिशा में एक और कदम है। इस पहल को तैयार करने और इसे आगे बढ़ाने में न्यूयॉर्क स्थित भारत के प्रतिनिधियों की भूमिका की भारतीय दूतावास ने सराहना की है। इसके साथ ही निर्यातकों के लिए पंजीकरण अब इंडियायूएसट्रेड.एमईए.जीओवी.आईएन हो सकेगा।
मनोहर , जांगिड़
वार्ता
More News

17 देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की, तनाव कम करने की अपील

15 Apr 2026 | 8:37 AM

मास्को, 15 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) सत्रह देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा की और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की प्रक्रिया में लेबनान को शामिल करने का आह्वान किया। यह जानकारी स्पुतनिक ने उन देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के हवाले से दी। .

see more..

लेबनान ने जतायी इज़रायल के साथ होने वाली वार्ता से देश में जारी संकट खत्म होने की उम्मीद

15 Apr 2026 | 12:37 AM

बेरूत/यरूशलम, 14 अप्रैल (वार्ता) लेबनान के नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के वॉशिंगटन में इज़रायल के साथ उसकी सीधी बातचीत देश में जारी संकट को खत्म करने में मदद कर सकती है। .

see more..

सैन्य कार्रवाई से अमेरिका की "खुद की पैदा की गई समस्याएं" और बढ़ेंगीः पेज़ेश्कियन

14 Apr 2026 | 10:33 PM

तेहरान, 14 अप्रैल (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि सैन्य कार्रवाई से अमेरिका की "खुद की पैदा की गई समस्याएं" और बढ़ जाएंगी, जबकि ईरान ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बावजूद शांति वार्ता जारी रखने की तत्परता दिखायी है।.

see more..

मैक्रों ने अमेरिका-ईरान से की होर्मुज़ खोलने, वार्ता बहाल करने की अपील

14 Apr 2026 | 9:06 PM

पेरिस, 14 अप्रैल (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से वार्ता फिर शुरू करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना शर्त खोलने का आग्रह किया है।.

see more..

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज़ से गुजरा चीन से संबंधित टैंकर

14 Apr 2026 | 8:10 PM

मॉस्को, 14 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद चीन से संबंधित एक प्रतिबंधित तेल टैंकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर गया है।.

see more..