Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:47 Hrs(IST)
भारत


शिक्षा क्षेत्र में पंजाब बना देश में नंबर वन : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि महज चार साल में ही शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को नंबर वन बना दिया।
श्री केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा में कभी 27वें स्थान पर रहा पंजाब आज पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह सर्वे केंद्र सरकार के नीति आयोग का है, जिसके अनुसार, पंजाब ने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में शिक्षा क्रांति के बाद अब पंजाब के सरकारी स्कूलों में भी ऐतिहासिक बदलाव हो रहा है। उन्होंने मान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत मान की बड़ी उपलब्धि है कि महज चार साल में ही शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को नंबर वन बना दिया। आज पंजाब के शिक्षा व्यवस्था में जबरदस्त आत्मविश्वास आने की वजह से सरकारी स्कूलों के बच्चे नीट और जेईई पास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन स्थान पर आया है। यह हमारा सर्वे नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार के नीति आयोग का एजुकेशन सर्वे है। वर्ष 2020 के सर्वे में पंजाब 27वें नंबर पर था लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद महज चार साल में यह 27वें नंबर से पहले नंबर पर पहुंच गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
श्री केजरीवाल ने कहा, "आप सबसे ज्यादा तवज्जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को देती है। पहले हमारी दिल्ली में सरकार थी, वहां भी हमने शिक्षा में बहुत अच्छा काम किया। अब हमारी पंजाब में सरकार है और वहां भी हम बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि सब कुछ अच्छा हो गया है, अभी काम जारी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब नीट और जेईई पास कर रहे हैं। इस बार बहुत सारे बच्चों का चयन नीट और जेईई में हुआ है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीबों के बच्चे अब डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं, जिसे देखकर बहुत खुशी होती है। सरकारों का यही तो काम होता है।"
आजाद उप्रेती
वार्ता
More News

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा, 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटेन में लगेगा शून्य शुल्क

17 Jun 2026 | 10:32 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता और सामाजिक सुरक्षा समझौता जिसे दोहरा अंशदान समझौता भी कहा जाता है, आगामी 15 जुलाई से लागू होंगे। .

see more..

महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 155 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की छापेमारी

17 Jun 2026 | 9:50 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चंडीगढ़ क्षेत्रीय इकाई ने मेसर्स महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में हाल ही में करनाल, दिल्ली और गोवा में अशोक मित्तल, सौरभ ढींगरा, भारत भूषण मित्तल, रमन सिंघल और अन्य से जुड़े 11 परिसरों पर तलाश अभियान चलाया है।.

see more..

दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की ओर, गर्मी बढ़ने का अनुमान

17 Jun 2026 | 9:47 PM

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी से कुछ राहत मिलने के बाद बुधवार को फिर से गर्मी और उमस बढ़ गयी तथा दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।.

see more..

आईआईआईडीईएम का चुनावी क्षमता निर्माण पर दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

17 Jun 2026 | 9:45 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) ने अपना 15वां स्थापना दिवस मनाते हुए 16-17 जून को यहाँ क्षमता निर्माण और रणनीतिक रोडमैप पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया।.

see more..

भारत - ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू: मोदी

17 Jun 2026 | 9:42 PM

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत- ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता आगामी 15 जुलाई से लागू हो जायेगा।.

see more..