Wednesday, May 13 2026 | Time 00:00 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


शाहबाद-अंबाला के बीच बनेगा बड़ा साइलो, अनाज भंडारण को मिलेगा बल:सैनी

चंडीगढ़, 06 मई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए शाहबाद और अंबाला के बीच बड़े साइलो (विशाल वेयरहाउस) के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से पैदा होने वाले अनाज को खराब होने से बचाने के लिए पर्याप्त भंडारण क्षमता विकसित करना आवश्यक है।
सिविल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि साइलो निर्माण के लिए रेलवे लाइन और सड़क मार्ग के बीच उपयुक्त स्थान चिह्नित कर लगभग 100 एकड़ तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाये। उन्होंने एक माह के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि कम लागत में देशभर से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने हिसार में फल और सब्जियों के सुरक्षित भंडारण के लिए भी विशेष योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के समीप वेयरहाउस या साइलो स्थापित कर उत्पादों को मिडिल ईस्ट देशों तक निर्यात करने की संभावनाओं पर जोर दिया, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिल सके।
जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पलवल और नूंह क्षेत्रों में नहरी पानी आधारित योजनायें तैयार करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि 108 गांवों और पुन्हाना नगर में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए रैनी वेल और बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे, जिस पर करीब 765 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने आगामी मानसून को देखते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त जे. गणेशन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

विनेश फोगाट मामले में केन्द्रीय खेल मंत्री हस्तक्षेप करें: हुड्डा

12 May 2026 | 10:03 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हूडा ने पहलवान विनेश फोगाट के मामले में केंद्रीय खेल मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। .

see more..

हरियाणा में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर, एजेंसियों में बेहतर समन्वय की जरूरत

12 May 2026 | 9:24 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) हरियाणा आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित बैठक में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया। बैठक में अधिकारियों ने समय पर चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।.

see more..

भिवानी माकपा ने नगरपालिका,अग्निशमन कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन

12 May 2026 | 8:28 PM

भिवानी 12 मई (वार्ता) हरियाणा के भिवानी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला सचिव मंडल ने राज्य सरकार से नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश ने मंगलवार को भिवानी में आंदोलनरत कर्मचारियों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। .

see more..

पंजाब में पंजाबी की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: प्रो. ख्याला

12 May 2026 | 7:29 PM

अमृतसर, 12 मई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो सरचांद सिंह ख्याला ने मंगलवार को राज्य के सीबीएसई से संबद्ध आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा की अनदेखी को गंभीर चिंता का विषय करार दिया। .

see more..

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए पंजाब सरकार ने बनायी उच्चाधिकार प्राप्त समिति: मान

12 May 2026 | 7:25 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पंजाब सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी कर राज्य लौटने वाले अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की नीति तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित कर दी। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने को सिद्धांततः मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि नीति का ढांचा तय समय सीमा में तैयार किया जाये, ताकि प्रशिक्षित, अनुशासित और कुशल युवा पंजाब के सामाजिक एवं आर्थिक विका.

see more..