Friday, Apr 17 2026 | Time 05:40 Hrs(IST)
दुनिया


समझौता होने तक ईरान के आसपास तैनात रहेंगे अमेरिकी जहाज़, विमान : ट्रम्प

वॉशिंगटन, 09 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ अंतिम समझौते के पूरी तरह लागू होने तक उनके युद्धपोत, विमान और सैन्य बल ईरान के आसपास तैनात रहेंगे। श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कहा, " अमेरिका के सभी जहाज, विमान और सैन्य कर्मी, अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और अन्य सभी चीजें ईरान में और उसके आसपास तब तक तैनात रहेंगे, जब तक कि वास्तविक समझौते का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता।"
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समझौता लागू नहीं हुआ, तो संघर्ष पहले से कहीं अधिक "बड़ा, बेहतर और अधिक ताकतवर" रूप ले सकता है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका लंबे समय से इस बात पर कायम है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला तथा सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और आगे की कार्रवाई के लिए पूरी तरह से सतर्क है।शादाब उप्रेती
वार्ता
More News

लेबनान-इज़रायल 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत : ट्रंप

16 Apr 2026 | 10:07 PM

वॉशिंगटन, 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लेबनान और इज़रायल के नेताओं ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के उद्देश्य से 10 दिन के औपचारिक युद्धविराम पर सहमति जताई है। .

see more..

लेबनान-इज़रायल 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत : ट्रंप

16 Apr 2026 | 9:49 PM

वॉशिंगटन, 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लेबनान और इज़रायल के नेताओं ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के उद्देश्य से 10 दिन के औपचारिक युद्धविराम पर सहमति जताई है। .

see more..

बंगलादेश में खसरे का प्रकोप तेज, 24 घंटे में आठ बच्चों की मौत

16 Apr 2026 | 7:03 PM

ढाका, 16 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश में खसरा (मीजल्स) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटे में आठ बच्चों की मौत हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने दी है।.

see more..

तुलसी गबार्ड ने ट्रंप महाभियोग मामले में जांच की सिफारिश की

16 Apr 2026 | 6:27 PM

वॉशिंगटन, 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले महाभियोग जांच से जुड़े दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ न्याय विभाग (डीओजे) से जांच करने को कहा है।.

see more..