Tuesday, May 12 2026 | Time 23:46 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सरकार का लक्ष्य राजकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना- ढांडा

चंडीगढ़, 06 मई (वार्ता) हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य राजकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम पायदान पर खड़े विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।
सिविल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) ने भाग लिया। बैठक के दौरान कैथल की उपायुक्त अपराजिता ने राजकीय स्कूलों में शुरू की गई स्टंबले लब पहल का प्रस्तुतिकरण दिया।
मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले से 15 से 20 प्रतिभाशाली और अनुभवी शिक्षकों की पहचान कर विशेष टीमें गठित की जाएं। ये टीमें अपने नवाचारों और अनुभवों के माध्यम से शिक्षा के स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस मॉडल को पहले जिला स्तर पर लागू कर परखा जाएगा और सफल होने पर पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति को बढ़ावा दिया जाए, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
शिक्षा मंत्री ने निजी और सरकारी स्कूलों में अभिभावकों की समस्याओं पर भी चिंता जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक जितेंद्र दहिया, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर वर्षा खांगवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अमित , जांगिड़
वार्ता
More News

विनेश फोगाट मामले में केन्द्रीय खेल मंत्री हस्तक्षेप करें: हुड्डा

12 May 2026 | 10:03 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हूडा ने पहलवान विनेश फोगाट के मामले में केंद्रीय खेल मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। .

see more..

हरियाणा में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर, एजेंसियों में बेहतर समन्वय की जरूरत

12 May 2026 | 9:24 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) हरियाणा आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित बैठक में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया। बैठक में अधिकारियों ने समय पर चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।.

see more..

भिवानी माकपा ने नगरपालिका,अग्निशमन कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन

12 May 2026 | 8:28 PM

भिवानी 12 मई (वार्ता) हरियाणा के भिवानी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला सचिव मंडल ने राज्य सरकार से नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश ने मंगलवार को भिवानी में आंदोलनरत कर्मचारियों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। .

see more..

पंजाब में पंजाबी की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: प्रो. ख्याला

12 May 2026 | 7:29 PM

अमृतसर, 12 मई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो सरचांद सिंह ख्याला ने मंगलवार को राज्य के सीबीएसई से संबद्ध आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा की अनदेखी को गंभीर चिंता का विषय करार दिया। .

see more..

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए पंजाब सरकार ने बनायी उच्चाधिकार प्राप्त समिति: मान

12 May 2026 | 7:25 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पंजाब सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी कर राज्य लौटने वाले अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की नीति तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित कर दी। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने को सिद्धांततः मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि नीति का ढांचा तय समय सीमा में तैयार किया जाये, ताकि प्रशिक्षित, अनुशासित और कुशल युवा पंजाब के सामाजिक एवं आर्थिक विका.

see more..