Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:20 Hrs(IST)
भारत


सरकार ने स्मार्टफोन पर 'संचार साथी' ऐप प्री-इंस्टॉल करने की अनिवार्यता हटायी

नयी दिल्ली, 03 दिसंबर (वार्ता) सरकार ने देश में बनने वाले या आयात होने वाले हर स्मार्टफोन पर 'संचार साथी' ऐप इंस्टॉल होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
संचार मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस ऐप को लोग खुद ही बड़ी संख्या में डाउनलोड कर रहे हैं। ऐसे में इसकी स्वीकार्यता को देखते हुए मोबाइल विनिर्माताओं के लिए इसे पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य न करने का फैसला लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 'संचार साथी' ऐप को अनिवार्य करने के दूरसंचार मंत्रालय के आदेश के बाद विपक्ष ने मुखर होकर संसद के अंदर और बाहर इसका विरोध शुरू कर दिया था। उसका आरोप था कि इस ऐप का दुरुपयोग सरकार अपने विरोधियों और विपक्ष के नेताओं की जासूसी के लिए कर सकती है।
दूरसंचार विभाग का यह ऐप मोबाइल पर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के उद्देश्य से बनाया गया है, हालांकि इसके लिए ऐप यूजर के फोन पर एसएमएस, कॉल, संपर्क और ट्रांजेक्शन तक पहुंच रखता है।
मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब तक एक करोड़ 40 लाख लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है जो रोजाना 2,000 से अधिक धोखाधड़ी रोकने में मददगार हो रहा है। ऐप के यूजरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गत एक दिन में छह लाख से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है जो 10 गुना की वृद्धि दिखाता है।
इसमें कहा गया है कि 'संचार साथी' ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है और इसका उद्देश्य लागों को साइबर धोखाधड़ी से बचाना है। स्मार्टफोन पर ऐप पहले से इंस्टॉल करना इसलिए अनिवार्य किया गया था कि लोग इस ऐप को तेजी से अपना सकें। लेकिन इस दिशा में लोगों की सक्रियता देखते हुए अब इसकी आवश्यकता नहीं है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

खेड़ा को सोशल मीडिया पोस्ट पर मानहानि का 100 करोड़ रुपये का नोटिस

12 Dec 2025 | 11:40 PM

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा को सोशल मीडिया 'एक्स' पर उनकी एक पोस्ट के लिए 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा गया है। श्री खेड़ा ने यह पोस्ट शुक्रवार सुबह किया था।.

see more..

अंतरराष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन में संतों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हर माह–एक उपवास का संकल्प

12 Dec 2025 | 11:16 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में दो दिवसीय 'अंतरराष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन' में शुक्रवार को संतों और जनप्रतिनिधियों ने 'हर माह-एक उपवास' का संकल्प लिया। .

see more..

हवाई अड्डों पर देर तक फंसे रहे यात्रियों को मुआवजे के लिए करना होगा इंतजार

12 Dec 2025 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के उन यात्रियों को जो 03, 04 और 05 दिसंबर को अपनी फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार करते रहे, अब मुआवजे के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।.

see more..

भारत में 'तेरे टुकड़े हों' जैसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिये: मोहन भागवत

12 Dec 2025 | 10:12 PM

नयी दिल्ली/पोर्ट ब्लेयर, 12 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में देश तोड़ने वाली भाषा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए तथा 'तेरे टुकड़े हों' जैसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिये। .

see more..

युवक की निर्मम हत्या के मामले मे एक व्यक्ति जेल दाखिल

12 Dec 2025 | 9:56 PM

नई दिल्ली,12 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली में पिछले बवाना के मुनक नहर में मिले 18 वर्षीय युवक के शव की निर्मम हत्या के मामले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। .

see more..