Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सिगाची फार्मा विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हुई; लापता लोगों की तलाश जारी

हैदराबाद, 6 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची फार्मा कंपनी में मंगलवार को हुए जोरदार विस्फोट में घायल एक और व्यक्ति की रविवार को मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गयी है।
अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र की आज मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई। उसका ध्रुव अस्पताल में इलाज चल रहा था।
इससे संबंधित एक घटनाक्रम में, अधिकारियों ने मलबे से बरामद एक और शव की पहचान की है। उस हादसे में लापता नौ व्यक्तियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है।
राहत और बचाव दल लापता लोगों का पता लगाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं।
जितेन्द्र
वार्ता
More News

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी उप्पल को देंगे 1,511 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

07 Jun 2026 | 12:47 PM

हैदराबाद, 07 जून (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार शाम उप्पल का दौरा कर वहां 1,511 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।.

see more..

उद्यम सुरक्षा और एमएसएमई जोखिम-निवारण पर वैश्विक एसएमई बैठक की मेजबानी करेगा कोच्चि

07 Jun 2026 | 12:28 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के प्रभाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों पर बढ़ती चिंताओं के बीच, लघु उद्यम एवं विकास संस्थान (आईएसईडी) 24 जून को कोच्चि में 'वैश्विक एसएमई दिवस बैठक' की मेजबानी करेगा। इस बैठक का मुख्य विषय "उद्यम सुरक्षा' और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के समक्ष चुनौतियों से निपटना है।.

see more..

केरल : कदुथुरुथी को पहला पूर्ण रूप से एआई-साक्षर विधानसभा क्षेत्र बनाने के मकसद से शुरू हुई एआई-आईकेएएम परियोजना

07 Jun 2026 | 12:24 PM

कोच्चि, 07 जून (वार्ता) आम आदमी तक आधुनिक तकनीक की असीम संभावनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को कदुथुरुथी विधानसभा क्षेत्र में एआई-आईकेएएम परियोजना की शुरुआत की गयी है। इमैनुएल फाउंडेशन संचालित यह परियोजना शत-प्रतिशत एआई साक्षरता हासिल करने का अभियान है।.

see more..

केरल : मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पर्यावरणविद् को सरकार के हरित एजेंडे से बंधी उम्मीद

07 Jun 2026 | 12:15 PM

तिरुवनंतपुरम, 07 जून (वार्ता) पर्यावरण कार्यकर्ता श्रीधर राधाकृष्णन ने केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूलन के प्रति नयी सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर मुलाकात की है।.

see more..

जिला कार्यालय पौड़ी में 11 जून को लगेगा विशेष आधार नामांकन शिविर

07 Jun 2026 | 11:49 AM

पौड़ी, 07 जून (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी जिला कार्यालय में 11 जून को आधार कार्ड से वंचित पात्र नागरिकों को आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। .

see more..