Wednesday, May 13 2026 | Time 18:33 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


स्थापना दिवस पर और अत्याधुनिक हुई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा

हमीरपुर, 15 अप्रैल (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, प्रयास संस्था तथा बीएफआई के सहयोग से संचालित अस्पताल, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने 14 अप्रैल को अपनी सफल आठ वर्ष की यात्रा पूरी कर ली।
यह सेवा वर्ष 2018 में हिमाचल प्रदेश के लोगों को घर पर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गयी थी। इसकी शुरुआत तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स से हुई थी, जो आज बढ़कर 32 यूनिट तक पहुंच चुकी हैं। अब तक यह अभियान आठ जिलों, 26 विधानसभाओं, 7000 से अधिक गांवों, 1008 से ज्यादा पंचायतों और 25,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 11,52,681 लोगों को निःशुल्क जांच, दवा और उपचार उपलब्ध करा चुका है।
श्री ठाकुर ने बुधवार को इस मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "2018 में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट से शुरू हुई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा आज 32 यूनिट्स के साथ 11,52,681 लोगों तक निःशुल्क जांच, दवा और उपचार पहुंचा चुकी है। उन्होंने कहा कि आठ जिलों, 26 विधानसभाओं, 7000 से अधिक गांवों और 25,000 से ज्यादा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से यह सेवा हिमाचल में जनस्वास्थ्य की मजबूत पहल बनी है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित हेल्थ एटीएम, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन जैसी सुविधाओं के जुड़ने से यह अभियान और प्रभावी होगा।
बीएफआई के निदेशक (आपरेशन एवं आउटरीच) फ़राज़ फ़ारूक़ी ने इस मौके पर कहा, "बीएफआई श्री ठाकुर के उस विज़न को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें हर घर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचे। हमारा मानना है कि समय पर किया गया एक छोटा सा स्वास्थ्य परीक्षण भविष्य की बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि परिवारों को मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ से सुरक्षित रखने की एक प्रभावी पहल भी है। हमारा निरंतर प्रयास है कि आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाकर समाज को अधिक स्वस्थ, जागरूक और सुरक्षित बनाया जाये।"
श्रवण जितेन्द्र
वार्ता
More News

शिमला पुलिस ने पंजाब और उत्तर प्रदेश के नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

13 May 2026 | 5:50 PM

चंडीगढ़, 13 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में शिमला की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और उत्तर प्रदेश के तस्करों को गिरफ्तार करके दो बड़े ड्रग आपूर्ति नेटवर्क को सफलतापूर्वक खत्म कर दिया है।.

see more..

निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम: बड़ौली

13 May 2026 | 5:49 PM

चंडीगढ़, 13 मई (वार्ता) हरियाणा निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और संगठन की मजबूती की जीत है।.

see more..

पंजाब सरकार तुरंत तीन लाख कर्मचारियों, चार लाख पेंशनरों का डीए जारी करे: सुनील जाखड़

13 May 2026 | 5:44 PM

चंडीगढ़, 13 मई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को राज्य सरकार से मांग की है कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों और चार लाख पेंशनरों का लंबित महंगाई भत्ता (डीए) तुरंत जारी किया जाए। .

see more..

भटाला दोहरे हत्या मामले में बड़ी सफलता, इंडो-भूटान बॉर्डर से तीन आरोपी गिरफ्तार

13 May 2026 | 5:32 PM

चंडीगढ़, 13 मई (वार्ता) पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने ओएफटीईसी पंजाब, बटाला पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल में भारत-भूटान सीमा से विदेश में बैठे गैंगस्टर के तीन प्रमुख साथियों को गिरफ्तार किया है, जब वे भूटान भागने की कोशिश कर रहे थे। .

see more..

दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे व्यापारी व कारोबारी:अरविंद

13 May 2026 | 5:06 PM

संगरूर 13 मई (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल नेता एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने बुधवार को कहा कि पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब के कारोबारी हरियाणा तथा अन्य पड़ोसी राज्यों में पलायन कर रहे हैं और राज्य सरकार इन कारोबारियों को रोकने की बजाए अपनी पार्टी की राजनीति में उलझी हुई है। .

see more..