Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:32 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सिद्दारमैया ने कर्नाटक में सत्ता संघर्ष की चेतावनी पर भाजपा को लताड़ा

सिद्दारमैया ने कर्नाटक में सत्ता संघर्ष की चेतावनी पर भाजपा को लताड़ा

मेंगलुरु, 11 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कांग्रेस पार्टी में सत्ता संघर्ष का आरोप लगाने और मकर संक्रांति के बाद कुर्सी की लड़ाई के फिर से तेज होने की चेतावनी देने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई पर पलटवार किया है।




श्री सिद्दारमैया ने भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट का जवाब देते हुए रविवार को साफ तौर पर इस बात से इनकार किया कि उनके और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच किसी भी तरह का मतभेद है। उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।


 


मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, "कोई सत्ता संघर्ष नहीं है। लड़ाई कहां है? आप लोग लड़ाई पैदा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि भाजपा और मीडिया के कुछ तबकों द्वारा बार-बार किए गए दावों से वे सच नहीं हो जाते।


 


श्री सिद्दारमैया ने भाजपा पर छिपी हुई धमकियां देने और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और ऐसे बयानों के पीछे की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, "वे चेतावनियों, उकसावे और कुर्सी की लड़ाई के बारे में बात करते रहते हैं। वे किसे उकसाने की कोशिश कर रहे हैं और किसके फायदे के लिए?"


 


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी विपक्ष राजनीतिक रूप से विफल होता है, तो वह अफवाहें फैलाकर और अनावश्यक विवाद पैदा करके जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस नेतृत्व एकजुट है और शासन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।


 


श्री सिद्दारमैया ने यह भी कहा कि उनकी सरकार सोशल मीडिया पोस्ट या राजनीतिक अटकलों से विचलित नहीं होने वाली है और कर्नाटक के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी।


 


उल्लेखनीय है कि भाजपा की कर्नाटक इकाई ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया है कि एक अधूरे वादे को लेकर उपमुख्यमंत्री का धैर्य 'बांध की तरह टूट गया है' और संक्रांति के बाद नेतृत्व की लड़ाई का संकेत दिया जिसे मुख्यमंत्री ने निराधार बताकर खारिज कर दिया है


 


पंकज जितेन्द्र

वार्ता

More News

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..

'अन्नाद्रमुक सरकार में हिस्सेदारी पर दबाव नहीं, मुरुगन मंदिर जा सकते हैं मोदी'

12 Jan 2026 | 10:56 PM

चेन्नई, 12 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी तमिलनाडु में राजग की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक से तीन कैबिनेट पदों के लिए सत्ता में साझेदारी का दबाव नहीं बना रही है। राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पार्टी का एकमात्र एजेंडा सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से हटाना है।.

see more..

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए, दोनों मरीज गंभीर देखभाल में

12 Jan 2026 | 10:53 PM

कोलकाता, 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

see more..

एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य की ड्रीम परियोजना: भट्टी विक्रमार्क

12 Jan 2026 | 10:12 PM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोमवार को कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य सरकार की ड्रीम परियोजना हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किये जा रहे ये विद्यालय आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर रोल मॉडल और गेम-चेंजर साबित होंगे।.

see more..

त्रिपुरा में बस दुर्घटना में 18 घायल

12 Jan 2026 | 10:04 PM

अगरतला, 12 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के धलाई जिले के कमलपुर क्षेत्र में सोमवार को बस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हो गये। .

see more..