Saturday, Apr 11 2026 | Time 17:43 Hrs(IST)
बिजनेस


स्पाइसजेट के गल्फ एयर के साथ करार अफ्रीका; यूरोप, मध्य एशिया तक मिलेगी पहुंच

गुरुग्राम, 04 सितंबर (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने बहरीन की सरकारी एयरलाइंस गल्फ एयर के साथ एक इंटरलाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे उसके यात्रियों को बहरीन के रास्ते पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप और मध्य एशिया तक पहुंच मिलेगी।
स्पाइसजेट ने गुरुवार को बताया कि इस समझौते से उसके यात्री एक ही टिकट बुक कराकर बिना किसी परेशानी के पश्चिम एशियाई देशों, अफ्रीका, मध्य पूर्व और यूरोप जा सकेंगे जबकि गल्फ एयर के यात्री निर्बाध रूप से भारत आ सकेंगे।
नये समझौते के तहत टिकटों की बिक्री अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। गल्फ एयर वर्तमान में भारत में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, गोवा, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है।
स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, "गल्फ एयर के साथ यह साझेदारी स्पाइसजेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और अपने यात्रियों को पहले से कहीं अधिक यात्रा विकल्प प्रदान कर रहे हैं। यह इंटरलाइन समझौता न केवल हमारे यात्रियों को पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप और मध्य एशिया में गल्फ एयर के विशाल नेटवर्क से सहजता से जोड़ेगा, बल्कि हमारे घरेलू नेटवर्क के माध्यम से गल्फ एयर के यात्रियों को पूरे भारत के करीब भी लाएगा।"
गल्फ एयर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ्री गोह ने कहा, "हमें स्पाइसजेट के साथ अपने इंटरलाइन समझौते की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो यात्रियों के लिए यात्रा विकल्पों में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। यह साझेदारी गल्फ एयर और स्पाइसजेट दोनों के यात्रियों को निर्बाध यात्रा अनुभवों का आनंद प्रदान करेगी। यह समझौता बहरीन और भारत तथा अन्य देशों के बीच बेहतर संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एक केंद्र के रूप में बहरीन की रणनीतिक स्थिति और स्पाइसजेट के व्यापक घरेलू नेटवर्क के साथ, यात्रियों को विविध गंतव्यों तक सुविधाजनक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उनकी यात्रा और अनुभव समृद्ध होंगे।"
अजीत शोभित
वार्ता
More News

चावल, गेहूं के भाव टूटे, चीनी मजबूत, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

11 Apr 2026 | 4:44 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। गेहूं में भी नरमी रही जबकि चीनी में तेजी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन योजना के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति

10 Apr 2026 | 9:37 PM

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंउ के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की है। .

see more..

गोयल ने जीसीसी महासचिव, बहरीन, यूएई, कुवैत के वाणिज्य मंत्रियों से की बात

10 Apr 2026 | 8:45 PM

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के महासचिव और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत तथा बहरीन के अपने समकक्षों के साथ वर्चुअल माध्यम से अलग-अलग बात की है।.

see more..

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में जन विश्वास संशोधन का स्वागत

10 Apr 2026 | 7:59 PM

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (एनटीडब्ल्यूबी) की शुक्रवार को यहां आयोजित नवीं बैठक में जन विश्वास संशोधन का स्वागत किया गया और कारोबार की आसानी को बढ़ावा देने के लिए किये गये उपायों पर प्रकाश डाला गया।.

see more..

रुपया 32 प्रतिशत टूटा

10 Apr 2026 | 7:40 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 32 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.83 रुपये का बोला गया। .

see more..