Tuesday, Apr 14 2026 | Time 20:48 Hrs(IST)
बिजनेस


सेल को मिला प्रतिष्ठित एईओ टियर-II दर्जा: वैश्विक व्यापार में मिलेगी बड़ी पहचान और सुविधा

सेल को मिला प्रतिष्ठित एईओ टियर-II दर्जा: वैश्विक व्यापार में मिलेगी बड़ी पहचान और सुविधा

नई दिल्ली, 10 जून (वार्ता) देश के अग्रणी इस्पात उत्पादक भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) को अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क निदेशालय ने अधिकृत आर्थिक ऑपरेटर (एईओ) - टियर-II का प्रतिष्ठित दर्जा प्रदान किया गया है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि सेल को यह महत्वपूर्ण मान्यता 09 जून, 2025 को मिली। यह कंपनी की मजबूत आंतरिक नियंत्रण प्रणालियों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मानदंडों के प्रति कड़ी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सेल के कार्यकारी निदेशक (लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर) ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क निदेशालय, नई दिल्ली के प्रधान आयुक्त से यह महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के एईओ कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक व्यापार को सुगम बनाना और एक सुरक्षित व्यापारिक वातावरण को बढ़ावा देना है। यह उन कंपनियों को विशेष लाभ प्रदान करता है जो सीमा शुल्क कानूनों का पालन करने और अपनी आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित रखने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती हैं। दुनिया भर में स्वीकार्य यह प्रमाणन किसी भी संगठन के लिए अनुपालन, सत्यनिष्ठा और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा के प्रति उसकी निष्ठा का प्रमाण है।

सूरज

वार्ता

More News

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

14 Apr 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। .

see more..

फिक्सिट ने व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन की लग्जरी रियल एस्टेट सेल्स में एआई-आधारित सिस्टम किया लागू

14 Apr 2026 | 7:09 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) उच्च मूल्य वाले रियल एस्टेट की बिक्री के एआई के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम की एक ब्रांडेड लग्जरी आवासीय परियोजना में फिक्सिट के एआई आधारित सिस्टम को लागू किया गया है।.

see more..

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

14 Apr 2026 | 6:48 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार गया। .

see more..

इंटेक्स ने पेशकश किये 65 इंच और 75 इंच क्यूएलईडी 4के टीवी

14 Apr 2026 | 4:31 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन पोर्टफोलियो में दो नये मॉडल पेश किये हैं। .

see more..

पश्चिम एशिया संकट के बीच वाहन उद्योग के लिए अप्रैल में होगी अग्नि परीक्षा

14 Apr 2026 | 3:08 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम का मानना है कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर अप्रैल में अग्नि परीक्षा होगी। .

see more..