Wednesday, Feb 11 2026 | Time 14:08 Hrs(IST)
दुनिया


संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में उपसभापति हरिवंश ने की कई देशों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें

क्लेनमंड (दक्षिण अफ्रीका) 03 अक्टूबर (वार्ता) राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दक्षिण अफ्रीका के क्लेनमंड में चल रहे 11वें जी-20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) में कई देशों के द्विपक्षीय बैठकें कर विभिन्न मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा।
श्री हरिवंश ने द्विपक्षीय बैठकों की एक श्रृंखला में रूस, जर्मनी, इटली और मेजबान दक्षिण अफ्रीका की संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करने, व्यापार साझेदारी, प्रौद्योगिकी एवं संपोषणीय विकास पर भारत का पक्ष रखा। उपसभापति ने इन बैठकों में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पार आतंकवाद पर भारत का रुख सामने रखने के लिए भारतीय संसद सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडलों द्वारा विभिन्न देशों की यात्रा का भी स्मरण कराया।
रूस की फेडरेशन काउंसिल के डिप्यूटी स्पीकर कोंस्टैंटिन कोसाचेव के साथ अपनी बैठक में उन्होंने दोनों देशों के बीच विभिन्न लाभकारी संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दीर्घकालिक साझेदारियों पर चर्चा की।
उन्होंने ओमिद नूरीपुर, बुंडेस्टाग (जर्मनी की संसद का लोअर हाउस) के वाइस प्रेसीडेंट के साथ बैठक में दोनों देशों के मिलजुल कर और अधिक कार्य करने की संभावना और व्यापार एवं संपोषणीय विकास साझेदारी के लिए सफल रूप से सहयोग स्थापित करने पर बल दिया। उपसभापति ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता को अंतिम रूप देने में जर्मनी से भी सहयोग मांगा। ज्ञात रहे कि दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर को पार कर गया है। जर्मनी के पास एक 'कुशल श्रम रणनीति' भी है जो भारतीय पेशेवरों के जर्मनी जाने को सुगम बनाने पर केंद्रित है।
उपसभापित ने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय सभा की स्पीकर थोको दीदिजा से मुलाकात कर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक एवं प्रगाढ़ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती दी।
इससे पहले श्री हरिवंश इतालवी सीनेट की वाइस प्रसीडेंट लिशिया रोंज़ुली के नेतृत्व में इतालवी प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, शिक्षा, रक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा की।
तिवारी , जांगिड़
वार्ता
More News
फिलीपींस में जहाज डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हुई

फिलीपींस में जहाज डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हुई

11 Feb 2026 | 11:57 AM

फिलीपींस, 11 फरवरी (वार्ता) फिलीपींस के बेसिलन प्रांत के पास यात्री-मालवाहक जहाज 'त्रिशा कर्स्टिन 3' के डूबने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गयी है। फिलीपीन कोस्ट गार्ड (पीसीजी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.पीसीजी ने तकनीकी गोताखोर टीमों के चल रहे प्रयासों का हवाला देते हुए बताया कि गोताखोरों ने मंगलवार तड़के बालुक-बालुक द्वीप के पास खोज और बचाव अभियान के दौरान एक और शव बरामद किया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 52 हो गयी है।

see more..

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में गोलीबारी, संदिग्ध शूटर समेत 10 लोगों की मौत, कई घायल

11 Feb 2026 | 9:15 AM

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में गोलीबारी, संदिग्ध शूटर समेत 10 लोगों की मौत, कई
संतोष
वार्ता.

see more..

मिस्र, ईरान के विदेश मंत्रियों ने फोन पर अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता पर की चर्चा

10 Feb 2026 | 11:01 PM

काहिरा, 10 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी ने मंगलवार को अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अरघची के साथ अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता पर चर्चा करने के लिए फोन पर बातचीत की। यह जानकारी मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में दी। .

see more..

एपस्टीन फाइल: किंग चार्ल्स तृतीय ने प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ जांच में पूर्ण सहयोग का किया वादा

10 Feb 2026 | 9:46 PM

लंदन, 10 फरवरी (वार्ता) एपस्टीन फाइलों के ताजा खुलासों के बाद ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आये हैं। उन्होंने अपने विवादित भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर से जुड़े आरोपों की किसी भी पुलिस जांच में बकिंघम पैलेस की ओर से पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता जतायी है।.

see more..

श्रीलंका ने निपाह वायरस के खिलाफ सीमा पर स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बढ़ाईं

10 Feb 2026 | 9:37 PM

कोलंबो, 10 फरवरी (वार्ता) भारत और बंगलादेश में निपाह वायरस के मामलों की रिपोर्ट के बाद श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सीमा पर सावधानी के उपाय तेज कर दिये हैं। .

see more..