Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:34 Hrs(IST)
भारत


हमास इजरायल के बंधकों को रिहा करने पर हुआ सहमत

दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) हमास द्वारा इजरायल के शेष बंधकों को रिहा करने पर सहमत हो गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्ताव में निहित विनिमय सूत्र के अनुसार सभी इज़रायली बंधकों (जीवित और मृत) को रिहा किया जाएगा, बशर्ते विनिमय के लिए आवश्यक शर्तें पूरी हों।”
गौरतलब है कि श्री ट्रम्प ने इस सप्ताह की शुरुआत में हमास को संघर्ष विराम के लिए 20 सूत्रीय योजना देते हुए लड़ाई को तत्काल समाप्त करने और सैकड़ों बंदी फ़िलिस्तीनियों के बदले में हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी जीवित इज़रायली बंधकों, साथ ही मृत समझे जाने वाले बंधकों के अवशेषों को 72 घंटों के भीतर देने का प्रस्ताव दिया था। है।
ऐसा माना जाता है कि सशस्त्र समूह ने अभी भी फिलिस्तीनी क्षेत्र में 48 इजरायलियों को बंधक बना रखा है, जिनमें से केवल 20 के जीवित होने की संभावना है।हमास ने कहा कि वह बंधकों को रिहा करने के लिए सहमत है लेकिन शांति योजना में बदलाव चाहता है। हमास द्वारा अमेरिकी शांति योजना के एक अन्य महत्वपूर्ण भाग गाजा के शासन को फिलिस्तीनी टेक्नोक्रेट को सौंपने के विचार को स्वीकार करना भी स्पष्ट रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे, 20-सूत्रीय प्रस्ताव के कई अन्य मुद्दों पर अभी तक स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है। इनमें सबसे उल्लेखनीय यह है कि हमास अपने हथियार डाल दे।
संतोष
वार्ता
More News

बाल विवाह निषेध की मुहिम पर लगी संयुक्त राष्ट्र की मुहर, 27 नवंबर बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित

05 Sep 2026 | 4:07 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ के रूप में घोषित किया है। .

see more..

कांग्रेस ने पूर्व सैनिक विभाग का विस्तार किया, किये 26 राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

05 Sep 2026 | 4:01 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने अपने पूर्व सैनिक विभाग का विस्तार करते हुए 26 राष्ट्रीय समन्वयकों की नियुक्ति की है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
नवनियुक्त राष्ट्रीय समन्वयकों में पूर्व सैनिक एस.के. सहगल, संदेश सिंगलकर, धर्मवीर, रमा आर्या, सूबेदार (सेवानिवृत्त) जोरा सिंह, रघबीर सिंह, मलकीत सिंह, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, दिनेश राय, विंग कमांडर अरुण कुमार पांडेय और सूबेदार मेजर वाई.डी. सिंघा समेत 26 लोग शामिल हैं।
अभिनव अशोक
वार्ता.

see more..

महिला सशक्तिकरण, विद्यार्थियों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करते हैं कांग्रेस और 'इंडिया गठबंधन': भाजपा

05 Sep 2026 | 3:47 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला सशक्तिकरण और विद्यार्थियों के मुद्दे पर कांग्रेस और 'इंडिया गठबंधन' पर दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया है और कहा है कि झारखंड के प्रश्न पत्र लीक मामले ने विद्यार्थियों के हितों को लेकर इनके दावों की हकीकत की पोल खोल दी है। .

see more..

महिला सशक्तिकरण, विद्यार्थियों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करते हैं कांग्रेस और 'इंडिया गठबंधन': भाजपा

05 Sep 2026 | 3:41 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला सशक्तिकरण और विद्यार्थियों के मुद्दे पर कांग्रेस और 'इंडिया गठबंधन' पर दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया है और कहा है कि झारखंड के प्रश्न पत्र लीक मामले ने विद्यार्थियों के हितों को लेकर इनके दावों की हकीकत की पोल खोल दी है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की जांच प्रक्रिया में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जो बहुत चौंकाने वाली हैं और विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया गठबंधन' के दावों की असलियत को उजागर करती हैं।

see more..

शिक्षकों से बच्चों के व्यवहार, स्क्रीन टाइम और नशे की आदत पर ध्यान देने को कहा मोदी ने

05 Sep 2026 | 1:47 PM

नयी दिल्ली ,05 सितंबर (वार्ता )प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से कहा है कि उन्हें केवल बच्चों के पढ़ाई में प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके व्यवहार और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया कि श्री मोदी ने शुक्रवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं से बातचीत की। इस वर्ष तीन विभागों से कुल 82 शिक्षक और शिक्षाविद् चुने गए हैं। इनमें स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के 48 शिक्षक, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षक/फैकल्टी सदस्य तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 13 कौशल प्रशिक्षक शामिल हैं।

see more..