Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:05 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


‘दिल तो पागल है’ 28 फरवरी को फिर से रिलीज होगी

‘दिल तो पागल है’ 28 फरवरी को फिर से रिलीज होगी

मुंबई, 25 फरवरी (वार्ता) सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है’ 28 फरवरी को फिर से रिलीज होगी।

यशराज फिल्म्स इस महीने का समापन अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के री -रिलीज़ के साथ करने जा रहा है। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित,करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार स्टारर यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 28 फरवरी को दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

महान निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1997 में बॉक्स ऑफिस पर छाई रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। 'दिल तो पागल है’ ने अवॉर्ड शोज़ पर भी खूब राज किया। फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और कई अन्य सम्मान अपने नाम किए।इस फिल्म का दिल छू लेने वाला संगीत, खूबसूरत डांस सीक्वेंस और यादगार डायलॉग्स आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखते हैं।

प्रेम

वार्ता

More News

टीवी अभिनेता अनुज सचदेवा पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

15 Dec 2025 | 8:43 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के गोरेगांव में टेलीविजन अभिनेता अनुज सचदेवा पर उनकी हाउसिंग कॉलोनी में हमला किया गया। .

see more..

पत्नी की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का निजी सहायक हिरासत में

15 Dec 2025 | 8:34 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को उनकी पत्नी डॉ. गौरी गर्जे पाल्वे की कथित आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को हिरासत में ले लिया।.

see more..

महाराष्ट्र में मिड-डे-मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

15 Dec 2025 | 7:40 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक कैलाश पाटिल ने राज्य की मिड-डे मील योजना में 1,800 करोड़ रुपये के गंभीर घोटाले का आरोप लगाया है।.

see more..

मुंबई सहित 29 स्थानीय निकायों में 15 जनवरी को होगा चुनाव

15 Dec 2025 | 7:31 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को मुंबई नगर निगम सहित 29 स्थानीय निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी है। .

see more..